गुणवत्ता
मना है, हम प्रतिबंधित करते हैं:
ऐसे पोल जो संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी के बारे में सवाल पूछते हैं
इसमें यूज़र का नस्लीय या जातीय मूल, राजनीतिक विचार, धार्मिल या दार्शनिक विचार, ट्रे़ड-यूनियन की सदस्यता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य या यौन जीवन शामिल हैं, लेकिन यह इन तक ही सीमित नहीं है।
अनुशंसा के लिए योग्य नहीं:
सभी कंटेंट इस तरह बनाया जाना चाहिए जो इंडस्ट्री के उचित तरीकों के अनुसार हो। नीचे बताई गई चीज़ें सुझावों के योग्य नहीं हैं:
घटिया वीडियो गुणवत्ता
जैसे कि कम रिज़ॉल्यूशन वाली धुंधली या बहुत ज़्यादा पिक्सल वाली इमेज, गलत ओरिएंटेशन, जिसकी वजह से यूज़र को अपनी स्क्रीन वर्टिकल से हॉरिजॉन्टल पर रोटेट करनी पड़े, ऐसे वीडियो जिनमें गलती से ऑडियो न हो, वगैरह।
फ़्लैश या स्ट्रोब
प्रकाश-संवेदनशील यूज़र्स के लिए चेतावनी के बिना।
पढ़ा न जा सके या समझ ना आ सकने वाला पार्टनर टाइल टेक्स्ट
यह उन लोगो या हेडलाइन पर लागू होता है जिन्हें कैपिटलाइज़ेशन, विराम चिह्नों, प्रतीकों या इमोजी से जुड़ी समस्याओं की वजह से पढ़ना मुश्किल हो सकता है।
प्लैटफ़ॉर्म से बाहर के लिंक
(URL, QR कोड, वगैरह), जो दूसरी मैसेजिंग सेवाओं, सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म या क्लाउड स्टोरेज सर्वर पर ले जाते हों। आप अपनी स्टोरी या प्रोफ़ाइल पर दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म का लिंक डाल सकते हैं, लेकिन वह प्रचार के लिए योग्य नहीं होगा। (ध्यान दें: डिस्कवर में, हम Snaps पर यूज़र की स्टोरी में कुछ भरोसेमंद URL को अपवाद मानते हैं, लेकिन वे Snaps टाइल के तौर पर दिखाए जाने के योग्य नहीं होते हैं।)
अकाउंट का प्रचार
अन्य मैसेजिंग सेवाओं या सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म पर। उदाहरण के लिए, किसी और सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप के नाम या लोगो से जोड़ा गया यूज़रनेम। (ध्यान दें: जब कोई Snap कॉन्टेंट का श्रेय मूल क्रिएटर को दे रहा हो और मूल, परिवर्तनकारी टिप्पणी जोड़ रहा हो, तो हम इसे अपवाद मानते हैं)।
ऐसा कॉन्टेंट जो ओरिजिनल नहीं है
ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करना जो आपने नहीं बनाया है, और जिसे आपने क्रिएटिव तरीके (कमेंट्री, प्रतिक्रियाओं के ज़रिए) से नहीं बदला है।
कम मेहनत वाला “प्रतिक्रिया” कॉन्टेंट, जो सिर्फ़ किसी और के कॉन्टेंट को फिर से पोस्ट करने का बहाना होता है
एक ही कॉन्टेंट को बार बार पोस्ट करना, चाहे वह आपका है या किसी और का, जिसमें बहुत कम क्रिएटिव अतंर हो
संवेदनशील:
नीचे दी गई चीज़ें सिर्फ़ सीमित जगहों (जैसे कि डिस्कवर) पर सुझावों के योग्य हैं, लेकिन स्पॉटलाइट में या मैप पर नहीं:
प्लैटफ़ॉर्म से बाहर के लिंक
(URL, QR कोड, वगैरह) जो दूसरी मैसेजिंग सेवाओं, दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म या क्लाउड स्टोरेज सर्वर पर नही ले जाते हों।
जनहित वाले कंटेंट