डिज़ाइन द्वारा प्राइवेसी और सुरक्षा
Snapchat पारंपरिक सोशल मीडिया का एक विकल्प है—एक दृश्य संदेश ऐप जो अपने फ़्रेंड्स, फ़ैमिली और दुनिया के साथ आपके रिश्ते को बढ़ाने में मदद करता है। इसीलिए Snapchat सीधे कैमरे पर खुलता है, कंटेंट की फ़ीड पर नहीं, और उन लोगों को जोड़ने पर केंद्रित है, जो वास्तविक जीवन में पहले से ही फ़्रेंड्स हैं। Snapchat आपको अपने आप को व्यक्त करने की शक्ति प्रदान करता है और एक फ़ॉलो या लाइक्स के लिए प्रतिस्पर्धा करने के दबाव के बिना फ़्रेंड्स के साथ मज़े करने देता है।








