Snapchat, गोपनीयता और सुरक्षा: बुनियादी बातें
21 अप्रैल, 2021

सुरक्षा और प्रभाव ब्लॉग में आपका स्वागत है! मैं सार्वजनिक नीति का उपाध्यक्ष ज़ेन स्टाउट हूं, और मुझे हमारे नज़रिए पर गहाराई से नज़र डालने वाले इस पोस्ट के साथ इवान के परिचय को फ़ॉलो कर के बहुत ख़ुशी हो रही है।
चूंकि Snapchat स्वाभाविक तरीके से एक अलग प्रकार का प्लैटफ़ॉर्म है, इसलिए हम मानते हैं कि ख़ास तौर पर इस बात का पता लगाना मुश्किल लग सकता है कि क्या आपने इसे खुद कभी इस्तेमाल नहीं किया है और क्या आपने इसे इस्तेमाल करने की योजना नहीं बनाई है (जो कि ठीक है!). हमें उम्मीद है कि यह ब्लॉग किसी भी व्यक्ति के लिए, एक सहायक संसाधन बन जाता है, जो बेहतर ढंग से यह समझना चाहता है कि नौजवान लोग हमारे उत्पाद का अनुभव कैसे करते हैं, या ऐसे कई हितधारकों और अधिवक्ताओं के लिए, जो इस बात को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करते हैं कि हम सुरक्षा और विश्वास से संबंधित गंभीर समस्याओं का सामना कैसे करते हैं.
हमारे लिए, हमारे Snapchat समुदाय की सुरक्षा से अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं है, और हमने हमेशा माना है कि हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम अपने समुदाय को यह जानने में मदद करें कि हमारे उत्पादों का इस्तेमाल करते समय उनकी सुरक्षा, गोपनीयता और भलाई की रक्षा कैसे करनी चाहिए. अब तक हमने ऑनलाइन संसाधनों और इन-ऐप शिक्षा प्रयासों, दोनों के माध्यम से यह काम किया है, और इस साल की शुरुआत में, इन प्रयासों को दोगुना करने के लिए एक और व्यापक डिजिटल साक्षरता अभियान शुरू किया है. हम बेहतर तरीके से स्नैपचैटर्स का समर्थन करने पर बहुत ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं, और हम उनकी समर्थन प्रणालियों से बात करके एक बेहतर काम करना चाहते हैं: माता-पिता, परिवार के सदस्य, पथप्रदर्शक, और उनके जीवन में शामिल लोग जो उनकी बहुत ज्यादा परवाह करते हैं.
सबसे पहले, हम खास तौर पर उन तरीकों पर बात करेंगे जिन तरीकों से Snapchat को पारंपरिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की तुलना में अलग तरह से डिज़ाइन किया गया है. जैसा कि एवान ने बताया कि हमारा उद्देश्य, उत्पादों को डिजाइन करना और ऐसी तकनीक का निर्माण करना है, जो एक स्वस्थ, सुरक्षित और मजेदार माहौल में असली दोस्ती को बढ़ावा देती है और उसका समर्थन करती है. यह लक्ष्य उन निर्णयों को प्रेरित करता है जो हम इस बारे में लेते हैं कि हमारे प्लेटफ़ॉर्म को कैसे बनाना और चलाना चाहिए और नए उत्पादों को कैसे विकसित करना चाहिए, हम भविष्य के बारे में कैसे सोचते हैं और अंततः टेक्नोलॉजी सेक्टर में हमारी भूमिका के बारे में कैसे सोचते हैं.
Snapchat की वास्तुकला
हम उन उत्पाद विकास प्रक्रियाओं का इस्तेमाल करते हैं जो कि डिज़ाइन प्रक्रिया के पहले छोर पर एक नई सुविधा की गोपनीयता, सुरक्षा और नैतिक निहितार्थों पर विचार करते हैं -- और हम ऐसे उत्पादों को लॉन्च नहीं करते हैं जो हमारी गहन समीक्षा पर खरे नहीं उतरते हैं.
हमारे पास एक ओपन न्यूज़फीड की व्यवस्था नहीं है, जहां कोई भी, पूरी दुनिया में अप्रमाणित कंटेंट का प्रसारण कर सकता है. वास्तव में, Snapchat कुछ अलग लगता है जब आप पहली बार ऐप का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह कैमरे के सामने खुलता है -- जो कि अनिवार्य रूप से एक खाली कैनवास होता है -- जो कि स्क्रॉल करने लायक कोई फ़ीड नहीं है.
हम Snapchat पर अप्रमाणित कंटेंट को "वायरल होने" नहीं देते हैं. हमारा कंटेंट प्लेटफार्म, डिस्कवर, केवल सत्यापित मीडिया प्रकाशकों और कंटेंट निर्माताओं के कंटेंट को प्रदर्शित करता है। हमारा मनोरंजन प्लेटफॉर्म, स्पॉटलाइट, कंटेंट को एक बड़े ऑडिएंस तक पहुंचने से पहले, मानव समीक्षा के माध्यम से सक्रिय रूप से संवर्धित हो जाता है.
Snapchat पर, ग्रुप चैट का आकार सीमित होता है. इन ग्रुपों को हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर किसी भी व्यक्ति के लिए ढूँढा नहीं जा सकता है जो पहले से एक सदस्य नहीं है. 1:1 चैट्स की तरह, आप ग्रुप चैट में शामिल नहीं हो सकते हैं, अगर आप एक ग्रुप में पहले से किसी के दोस्त नहीं हैं.
सुरक्षा और गोपनीयता
Snapchat में सार्वजनिक टिप्पणियां या ब्राउज करने योग्य प्रोफ़ाइल फोटो नहीं होते हैं -- यह उन तरीकों में से एक है जहाँ हम जानबूझकर ऐसा करते हैं ताकि अजनबियों के लिए उन लोगों तक पहुंचना ज्यादा मुश्किल हो जिन्हें ऐप में नहीं होना चाहिए. ख़ास तौर पर 18 साल से कम उम्र के स्नैपचैटर्स की रक्षा करने के लिए, हम उन्हें पब्लिक प्रोफ़ाइल बनाने नहीं देते हैं और Snap पर नए दोस्तों खोजने के दौरान हम केवल उपयोगकर्ता के बिटमोजी अवतार को दिखाते हैं, वास्तविक तस्वीर नहीं.
इससे पहले कि आप किसी और उपयोगकर्ता को एक चैट भेजें, हम जरूरी तौर पर डिफ़ॉल्ट रूप से हमेशा दो तरफ़ा संपर्क प्रमाणीकरण का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि हम यह मानते हैं कि दोस्ती, पारस्परिक और सुरक्षित होना चाहिए. ऐसा नहीं है कि एक व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को फॉलो करता है, या कोई भी अजनबी बिना अनुमति या निमंत्रण के हमारे जीवन में प्रवेश कर सकता है. यही बात Snapchat पर हमारी Snap मैप जैसी अन्य सुविधाओं पर भी लागू होती है -- आप मैप पर तब तक किसी को नहीं देख सकते हैं और वे भी तब तक आपको नहीं देख सकते हैं, जब तक कि आप एक दूसरे के दोस्त नहीं बनते और जब तक कि आप स्पष्ट रूप से अपना स्थान साझा करने का विकल्प नहीं चुनते.
हम अपनी सुविधाओं को डिफ़ॉल्ट रूप से निजी बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, क्योंकि वास्तविक जीवन की तरह, हम सोचते हैं कि व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं को ही इस बात का चयन करना चाहिए कि वे किस जानकारी को साझा करना चाहते हैं और कब. उदाहरण के लिए, जब वे पहली बार हमारे Snap मैप का इस्तेमाल करते हैं, तो सभी उपयोगकर्ताओं के लिए लोकेशन शेयरिंग डिफ़ॉल्ट रूप से बंद रहता है. उनके पास इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करने का फैसला करने का विकल्प होता है -- लेकिन अजनबियों के साथ कभी नहीं.
हम अपने उपयोगकर्ताओं से कम डेटा इकट्ठा करने और उस डेटा को अपने पास कम समय तक रखने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उत्पादों को डिजाइन करते हैं - चूंकि जबकि हमारी सेवा को मुफ्त में प्रदान करने की अनुमति देने के लिए विज्ञापन देना जरूरी है, इसलिए हमने देखा है कि हम लोगों की दोस्ती की गोपनीयता का सम्मान करते हुए व्यावसायिक साझेदारों को महत्व दे सकते हैं और ऐसा न करने पर उन्हें लगता है कि हम उनके संबंधों को एक व्यापारिक वस्तु में बदल रहे हैं.
हम उपयोगकर्ताओं को इन ऐप टूल्स का इस्तेमाल करके ऐसे कंटेंट की रिपोर्ट करने के लिए तेज और आसान तरीके प्रदान करते हैं जो हमें सीधे तौर पर परेशान या चिंतित करती हैं, ताकि हमारी समर्पित विश्वास और सुरक्षा टीम मामले की जांच कर सके और उचित कार्रवाई कर सके.
हमारे दिशानिर्देश और प्रवर्तन
पहले दिन से ही, हमने Snapchat को इस तरह डिजाइन करने की कोशिश की है जिससे हानिकारक कंटेंट को फैलाने की कोशिश करने वाले लोगों को प्रोत्साहन न मिले. हमारे सामुदायिक दिशानिर्देशों के तहत, धमकाने, नफरत वाले भाषण और गलत जानकारी फैलाने की क्रिया को लंबे समय से प्रतिबंधित करके रखा गया है जो नुकसान पहुंचा सक्ते हों, जिसमें षड्यंत्र के सिद्धांत, चिकित्सा के झूठे दावे, और नागरिक प्रक्रियाओं को महत्वहीन बनाने के प्रयास भी शामिल हैं.
हम अपने प्लेटफ़ॉर्म के दुरुपयोग को सहन नहीं करते हैं और हमारे पास अपने दिशानिर्देशों को प्रभावी ढंग से तैयार और लागू करने के लिए एक समर्पित बुनियादी ढाँचे की व्यवस्था है. हम इसे बड़ी आसानी से करते हैं: जब हमारी नीतियों का उल्लंघन करने की कोशिश की जाती है, तो हम बस उस कंटेंट को ही हटा देते हैं. हम अपमानजनक कंटेंट को लेबल नहीं करते हैं या बड़ी हस्तियों को अलग से विशेष महत्व नहीं देते हैं -- हमारे दिशानिर्देश सभी स्नैपचैटर्स पर एक समान रूप से लागू होते हैं.
यदि कंटेंट के उल्लंघन में नाबालिगों की सुरक्षा शामिल होती है तो हम राष्ट्रीय लापता एवं शोधित बाल केंद्र (NCMEC) को इसकी रिपोर्ट करते हैं और क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ काम करने और उनकी मदद करने के लिए हमारे पास विशिष्ट प्रक्रियाओं की व्यवस्था है.
इससे हम एकदम सही नहीं बन जाते हैं, और संचार की सुविधा प्रदान करने वाले किसी भी ऐप में दुरुपयोग की संभावना तो रहती ही है. Snapchat की सुरक्षा को बनाए रखने और बेहतर बनाने के लिए हमें अपने टूल्स और रणनीतियों में लगातार सुधार करना होगा. हम लगातार जोखिमों के बारे में सोचते रहते हैं और हम अपने समुदाय की बेहतर सुरक्षा के लिए अपनी तकनीकी क्षमताओं और कार्य प्रथाओं को कैसे उन्नत बना सकते हैं. इन प्रयासों के एक हिस्से के रूप में, हम नियमित रूप से सुरक्षा, खुफिया और रक्षा विशेषज्ञों से उन तरीकों के बारे में मार्गदर्शन मांगते रहते हैं ताकि हम बुरा करने वालों से एक कदम आगे रह सकें. हम इस ब्लॉग पर इनमें से कई विषयों पर विस्तारपूर्वक बात करने की कोशिश करते हैं, ताकि आप समझ सकें कि हम इन समस्याओं के बारे में कैसे सोचते हैं और उन्हें हल करने के लिए कैसे काम करते हैं.
खुद एक अभिभावक होने के नाते, मैं अपने बच्चों के साथ इस तरह की बातचीत करते हुए काफी समय बिताता हूं, और अपने दोस्तों के साथ उनके बच्चों के जीवन में प्रौद्योगिकी और प्लेटफार्मों की भूमिका के बारे में विचार-विमर्श करता हूं, और हम Snap में अपने काम के हिस्से के रूप में कई हितधारकों के साथ भी बात करते हैं. मैं आशा करता हूं कि इस पोस्ट के माध्यम से आपको कुछ बुनियादी बातों की जानकारी मिली होगी, और माता-पिता और परिवार के सदस्यों को हमारे प्रत्येक उत्पाद और अतिरिक्त संसाधनों के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारे पैरेंट्स गाइड को देखने का प्रोत्साहन भी मिला होगा, जो स्नैपचैटर्स को एक स्वस्थ, सुरक्षित और मजेदार माहौल से जोड़ने में मदद करते हैं.
जेन