मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह: राष्ट्रव्यापी फ़ेंटानाइल महामारी से निपटने के लिए उद्योगव्यापी अभियान की घोषणा
16 मई, 2022
पिछले डेढ़ वर्षों से Snap महामारी के दौरान भी तीव्र होते रहे व्यापक राष्ट्रीय फ़ेंटानाइल संकट से निपटने में मदद करने के लिए अपना योगदान देने पर गहराई से फ़ोकस रहा है। Centers for Disease Control and Prevention (CDC) का अनुमान है कि नवंबर 2021 को खत्म होने वाली 12 महीने की अवधि में ड्रग ओवरडोज़ से 1,00,000 लोगों की मौत हो गई।
Snap पर, हमने अपने प्लैटफ़ॉर्म से ड्रग डीलरों को हटाने के लिए, कानून लागू करने वाली जांच को सहयोग करने के साथ-साथ Snap चैटर्स को फ़ेंटेनिल के साथ नकली दवाओं के खतरों के बारे में भी शिक्षित करने की कोशिश की है। हम इन कोशिशों को मज़बूत करने के तरीके सीखने के लिए, अभिवावकों, विशेषज्ञ संगठनों और कानून लागू करने वाली संस्थाओं के साथ मिलकर काम करते हैं।
शिक्षा के लिए हमारी इन-ऐप कोशिशों को बेहतर बनाने के लिए, पिछले साल हमने मॉर्निंग कंसल्ट के साथ रिसर्च की, ताकि हम फ़ेंटेनिल के बारे में युवाओं की जागरूकता को बेहतर रूप से समझ सकें, और ये जान सकें कि वे प्रिस्क्रिप्शन दवाओं का ज़्यादा इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं। हमारी रिसर्च में न सिर्फ़ यह पाया गया कि युवाओं को फ़ेटेनिल के असाधारण खतरों के बारे में काफ़ी हद तक नहीं पता था। वे यह भी नहीं जानते थे कि यह नकली प्रिस्क्रिप्शन दवाओं में कितनी इस्तेमाल होती है। मगर इससे बड़े मानसिक स्वास्थ्य संकट और प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के बीच संबंध का पता चला। किशोर बड़े स्तर पर तनाव और चिंता से जूझ रहे हैं, और इससे निपटने के लिए गैर-चिकित्सकीय दवाएं आज़मा रहे हैं और प्रिस्क्रिप्शन ड्रग का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
हमारे काम के ज़रिए, यह साफ़ हो गया है कि युवाओं और उनके अभिवावकों को फ़ेंटेनिल के खतरों के बारे में बताने के लिए, पूरे उद्योग को एक बड़ा कदम उठाने की ज़रूरत है।
आज, हम इन गर्मियों में शुरू होने वाले पहले सार्वजनिक जागरूकता अभियान पर ऐड काउंसिल के साथ सहयोग करने के लिए आभारी हैं, ताकि अमेरिकियों को फ़ेंटेनिल के खतरों के बारे में जानने में मदद की जा सके। Meta और Google के साथ Snap भी इस कोशिश को फ़ंड देगा। अतिरिक्त मीडिया पार्टनर्स की मदद से, हम मीडिया स्पेस को भी दान करेंगे और किशोरों और अभिवावकों को इस बढ़ते फ़ेटेनिल संकट के बारे में जागरूक करने के लिए के लिए बनाए गये कंटेंट को विकसित और वितरित करेंगे।
साथ ही, हम ड्रग से संबंधित कंटेंट का बेहतर पता लगाने के लिए अपनी अंतर्निहित तकनीक में सुधार करके ड्रग से संबंधित गतिविधि पर नकेल कसने के लिए अपने निरंतर काम पर अपडेट शेयर कर रहे हैं। साथ ही, मुख्य पार्टनरशिप और इन-ऐप शैक्षिक संसाधनों के ज़रिए सार्वजनिक जागरूकता भी बढ़ा रहे हैं।
जनवरी में हमारे पिछले सार्वजनिक अपडेट के बाद, हमने ड्रग से संबंधित टेक्स्ट, इमेज और इमोजी का स्वचालित रूप से पता लगाने के लिए और भी मजबूत मशीन लर्निंग मॉडल बनाए हैं। मार्च 2022 तक, हमने 90% से ज़्यादा ऐसे खतरनाक ड्रग से संबंधित कंटेंट को कुछ ही मिनटों में हटा दिया जिसके बारे में हमें इन टूल्स का इस्तेमाल करके पता चला था।
हम ये काम करके Snap चैटर्स के लिए अपने शैक्षणिक संसाधनों को भी बढ़ा रहे हैं:
नए पार्टनर्स का स्वागत करते हैं जैसे एडमिरल जेम्स और मैरी विनफ़ील्ड के SAFE प्रोजेक्ट - जो देश में लत की भयावह महामारी से निपटने के लिए काम कर रहे हैं - से Heads Up, हमारे इन-ऐप पोर्टल तक, जो Snap चैटर्स को विशेषज्ञ संसाधन वितरित करता है, जो कई ड्रग से जुड़े खोज शब्दों और लोकप्रिय शब्दों की खोज करते हैं। Heads Up के लॉन्च के बाद से, 2.5 मिलियन से ज़्यादा Snap चैटर्स को Song for Charlie, Shatterproof, Substance Abuse and Mental Health Services Administration (SAMHSA), Centers for Disease Control and Prevention (CDC), Community Anti-Drug Coalitions of America (CADCA) और Truth Initiative जैसे भरोसेमंद विशेषज्ञ संगठनों से सेवा मिली है।
CADCA के साथ अपनी पार्टनरशिप बढ़ाने के लिए, हम उनकी राष्ट्रीय सलाहकार युवा परिषद के साथ सहयोग करके Heads Up के संसाधन विकसित कर रहे हैं, जो कि खास तौर पर नशीली दवाओं के गलत इसेतमाल, सामुदायिक सहभागिता और रोकथाम की वकालत के लिए तैयार किए गए हैं।
नशीली दवाओं की लत की रोकथाम, उसके इलाज और स्वास्थ्य लाभ के लिए काम करने वाली देश की मुख्य संस्था, Partnership to End Addiction के साथ काम कर रहे हैं, ताकि अभिवावकों और देखभाल करने वालों को फ़ेंटेनिल के खतरों के बारे में बताने और और अपने किशोरों के साथ जोखिमों पर चर्चा करने के तरीके के बारे में सुझाव प्रदान करने के लिए गाइड बनाई जाए। यह Partnership to End Addiction के संसाधन पेज और Snap के सुरक्षा केंद्र पर, अंग्रेज़ी और स्पेनिश में उपलब्ध होगी।
फ़ेंटेनिल संकट पर केंद्रित हमारी Good Luck America सीरीज़ में, आने वाले हफ़्तों में, हम नैशनल ड्रग कंट्रोल पॉलिसी के अध्यक्ष डॉ. राहुल गुप्ता के साथ व्हाइट हाउस में इंटरव्यू वाला अगला एपिसोड रिलीज़ करेंगे, ताकि Snap चैटर्स को ड्रग ओवरडोज़ महामारी को समझने और युवा अमेरिकियों पर इसके असर को समझने में मदद मिल सके।
इन नए टूल्स और संसाधनों के साथ, हम अपना इन-ऐप रिपोर्टिंग फ़्लो भी अपडेट कर रहे हैं, ताकि Snap चैटर्स के लिए नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट को रिपोर्ट करना आसान हो जाए। इससे हम अपनी कम्युनिटी को बचाने के लिए तेज़ी से काम कर पाएंगे। हम शिकायत करने के तरीके में चरणों की संख्या कम करके और हर रिपोर्टिंग श्रेणी के बारे में ज़्यादा जानकारी देकर ऐसा कर रहे हैं। इससे यह साफ़ हो जाएगा कि हमारी इससे संबंधित नीतियां क्या हैं। हम रिपोर्टिंग श्रेणियों की संख्या भी बढ़ा रहे हैं, ताकि गलत व्यवहार के बारे में सटीक जानकारी मिल सके। साथ ही, Snap चैटर्स को यह बताकर फ़ीडबैक लूप को खत्म कर रहे हैं कि हम उनकी रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई करते हैं।
आने वाले महीनों में, हम नए पैरेंटल टू्ल्स भी लॉन्च करेंगे। इनसे अभिवावकों को इस बारे में ज़्यादा जानकारी मिल पाएगी कि उनके किशोर Snapchat पर किससे बात कर रहे हैं, और किशोरों की गोपनीयता का भी ध्यान रखा जाएगा।
हमारी कम्युनिटी के मानसिक स्वास्थ्य और भलाई में सहयोग के लिए अतिरिक्त कोशिशें
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता महीने में, हम नए पार्टनर्स की सूची की घोषणा कर रहे हैं और क्रिएटिव और शैक्षिक टूल्स लॉन्च कर रहे हैं, ताकि Snap चैटर्स अपने मानसिक स्वास्थ्य और सेहत का ध्यान रख सकें, और वे अपने फ़्रेंड्स की मदद कर सकें। हमारा मानना है कि मानसिक स्वास्थ्य और स्व-चिकित्सा करने वाले युवाओं के बीच मजबूत संबंध होने की वजह से यह खास तौर पर ज़रूरी है। इन कोशिशों में शामिल हैं:
मुख्य गैर-लाभकारी संस्थाओं के साथ, व्हाइट हाउस के पहले मानसिक स्वास्थ्य युवा कार्रवाई फ़ोरम में पार्टनर के तौर पर हिस्सा लेकर, मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए युवाओं को सशक्त बनाने की कोशिश की है।
मानसिक स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस के संस्थापक पार्टनर के तौर पर काम करना। Snap चैटर्स को याद दिलाने के लिए कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखें, हमने एक नई ऑगमेंटेड रिएलिटी लेंस लॉन्च करेंगे, जो Snap चैटर्स को सेहतमंद रहने के लिए ब्रेक लेने और गहरी सांस लेने की कसरत में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
साथ ही, हम अपने इन-ऐप मानसिक स्वास्थ्य पोर्टल, 'Here for You' में नए पार्टनर जोड़ रहे हैं, जिसमें The Jed Foundation, The American Foundation for Suicide Prevention, Movember, और National Alliance for Eating Disorders शामिल हैं।
इन अतिरिक्त संसाधनों को लागू करने के साथ, हम हर दिन अपनी कम्युनिटी के मानसिक स्वास्थ्य और सेहत को प्राथमिकता देते हैं। हम जानते हैं कि मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों को अपने करीबी लोगों से ज़रूरी सहयोग मिलता है। इसलिए, लोगों को अपनी असल ज़िंदगी के फ़्रेंड्स से बातचीत करने में मदद करने के लिए बनाए गए ऐप के तौर पर, हम नए टूल्स और संसाधन विकसित करते रहेंगे जिनसे Snap चैटर्स को स्वस्थ और सुरक्षित रहने में मदद मिल सके।