हमने 21 सितंबर, 2026 से प्रभावी अपनी गोपनीयता नीति को अपडेट कर दिया है। आप पिछली गोपनीयता नीति कोयहां देख सकते हैं, जो 21 सितंबर, 2026 तक सभी उपयोगकर्ताओं पर लागू होती है।
गोपनीयता नीति
प्रभावी: 21 सितंबर, 2026
Snap Inc. की गोपनीयता नीति मे आपका स्वागत है। यह नीति समझाती है कि डेटा को हम कैसे एकत्र और उपयोग करते हैं और आप अपनी जानकारी को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं। क्या आप हमारी गोपनीयता प्रथाओं पर एक त्वरित सारांश की तलाश में हैं? इस पेज को या इस वीडियो को देखें।
अगर आप किसी विशेष उत्पाद की गोपनीयता जानकारी चाहते हैं, उदाहरण के लिए, हम आपकी चैट्स और Snaps को कैसे प्रोसेस करते हैं, तो हमारे उत्पाद के अनुसार गोपनीयता पेज पर एक नज़र डालें। इन दस्तावेजों के अलावा, हम ऐसे इन-ऐप नोटिस भी दिखाते हैं जो आपको हमारे उत्पादों और सेवाओं के बारे मे और अधिक जानकारी प्रदान करते हैं। अगर आप SPECS यूज़र हैं तो आप यहां इस बारे में और जान सकते हैं कि हम आपके डेटा को कैसे इकट्ठा और इस्तेमाल करते हैं।
Snap में पारदर्शिता हमारे मूल मूल्यों मे से एक है। हमारा मानना है कि हमारे द्वारा एकत्र किए गए डेटा और उसके उपयोग के बारे मे कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए — यही कारण है कि हम इसे प्रोसेस करने के तरीके के बारे मे स्पष्ट हैं। उदाहरण के लिए, हम आपको अधिक वैयक्तिकृत अनुभव प्रदान करने के लिए आपकी जानकारी प्रोसेस करते हैं, जिसमें आपको वह कॉन्टेंट और जानकारी दिखाना शामिल है जो आपके अनुभव के लिए सबसे अधिक प्रासंगिक है, साथ ही अधिक प्रासंगिक विज्ञापन भी। आपकी रुचियों और प्राथमिकताओं को समझने से हमें बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराने मे मदद मिलती है।
इसके अलावा, हमारा मानना है कि वैयक्तिकृत अनुभव आपकी गोपनीयता की कीमत पर नहीं आना चाहिए। वास्तविक जीवन की तरह ही, कुछ क्षण ऐसे होते हैं जिन्हें आप निजी तौर पर अपने करीबी फ़्रेंड्स के साथ शेयर करना चाहते हैं, और कुछ ऐसे क्षण होते हैं जिन्हें आप सार्वजनिक रूप से शेयर करना चाहते हैं। इस लिए पहले दिन से हमारा दर्शन कॉन्टेंट को डिफ़ॉल्ट रूप से डिलीट करना और Snap चैटर्स को ऐसे टूल्स प्रदान करके नियंत्रण देना है जो उन्हें यह तय करने की अनुमति देते हैं की उनके कॉन्टेंट के साथ क्या होता है, जैसा कि किसके साथ शेयर करना है या इसे कब सेव करना है।
यह नीति हमारे Snapchat ऐप के साथ-साथ हमारे अन्य उत्पाद, सेवाओं और फ़ीचर्स जैसे Bitmoji, SPECS और हमारी विज्ञापन और व्यापार से जुड़ी पहलें। जब आप इस नीति मे "सेवाएं" पढ़ते हैं, तो हम सभी सेवाओं की बात कर रहे होते हैं। साथ ही, अगर आप हमें हमारी "शर्तों" का उल्लेख करते हुए देखते हैं, तो हमारा मतलब सेवा की शर्तें हैं जिनसे आप हमारी सेवाओं के लिए साइन अप करते समय सहमत होते हैं। अंत मे, अगर आपको "Snap चैटर" शब्द दिखता है तो हम अक्सर इसे हमारी सेवाओं के किसी यूज़र के लिए संक्षिप्त रूप मे उपयोग कर रहे होते हैं।
आइए आपकी जानकारी पर आपके नियंत्रण से शुरुआत करें:
अपनी जानकारी पर नियंत्रण
आपकी जानकारी और सेटिंग पर नियंत्रण, Snapchat अनुभव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आप Snapchat ऐप के भीतर से अपनी जानकारी एक्सेस सकते हैं, उसे अपडेट और डिलीट कर सकते हैं, यह तय कर सकते हैं कि कौन आपसे संपर्क कर सकता है और अपना डेटा डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे, हम आपको उपलब्ध सेटिंग के प्रकार के बारे में और अधिक विवरण देते हैं, हमारे डेटा डाउनलोड टूल का लिंक प्रदान करते हैं, और निर्देश देते हैं कि डेटा या आपके अकाउंट को कैसे डिलीट किया जा सकता है।
हम चाहते हैं कि आप अपनी जानकारी पर नियंत्रण रखें, इसलिए हम आपको कई प्रकार के टूल्स प्रदान करते हैं, जिसमें शामिल है:
अपनी जानकारी को एक्सेस और अपडेट करें। आप अपनी अधिकांश बुनियादी जानकारी को सीधे हमारी सेवाओं में ही देख और एडिट कर सकते हैं, जिसमें अकाउंट विवरण (आपके बारे में जानकारी, जैसे आपका नाम, यूज़रनेम, ईमेल पता, बर्थडे और फ़ोन नंबर) शामिल हैं। बस अपनी सेटिंग में चले जाएँ, वहाँ आपको आपके लिए उपलब्ध विकल्प दिखाई देंगे।
अपनी जानकारी डिलीट करें। यदि आप अपना अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं तो यहाँ जानें कैसे। आप हमारी सेवाओं के भीतर मौजूद कुछ जानकारी को भी डिलीट कर सकते हैं, जैसे आपके द्वारा मेमोरीज़ मे सेव किए गए कॉन्टेंट, आपके द्वारा My AI के साथ शेयर किए गए कॉन्टेंट, स्पॉटलाइट सबमिशन, इत्यादि।
नियंत्रित करें कि आपके कॉन्टेंट को कौन देख सकता है। हमने कई टूल बनाए हैं जो आपको यह चुनने देते हैं कि आप अपने कॉन्टेंट किसके साथ शेयर करना चाहते हैं। हो सकता है कुछ मामलों में आप सिर्फ़ अपने दोस्तों के साथ कंटेंट शेयर करना चाहें और अन्य मामलों में आप इसे आम लोगों के साथ शेयर करना चाहें। और अधिक जानने के लिए, यहां जाएं।
नियंत्रित करें कि कौन आपसे संपर्क कर सकते हैं। Snapchat, करीबी फ़्रेंड्स और परिवार के लिए है, इसीलिए हमने नियंत्रण का निर्माण किया है जो आपको यह तय करने में मदद करते हैं कि कौन आपसे संपर्क कर सकते हैं। यदि आपको अवांछित संचार प्राप्त होता है, तो आप उस व्यक्ति को ब्लॉक और उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। अधिक जानने के लिए यहाँ जाएँ।
अपनी अनुमतियाँ बदलें। अधिकांश मामलों में, आप अपनी अनुमतियाँ कभी भी बदल सकते हैं। जैसे कि, डिफ़ॉल्ट रूप से, आपके दिए गए फ़ोन नंबर और/या ईमेल पते के ज़रिए अन्य लोग आपका पता लगा सकते हैं। अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपको ढूंढे, तो आप कभी भी अपनी सेटिंग बदल सकते हैं। या अगर आपने दोस्त बनाने की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए अपने फ़ोन या तीसरे पक्ष के प्लेटफ़ॉर्म के संपर्कों तक एक्सेस दिया है, तो आप बाद में अपनी ऐप सेटिंग मे इसे बदल सकते हैं। बेशक, अगर आप ऐसा करते हैं, तो कुछ फ़ीचर्स और सेवाएं, जैसे आपके कॉनटैक्ट बुक में फ़्रेंड्स को ढूँढना, काम नहीं करेंगी।
प्रचारात्मक संदेशों से ऑप्ट आउट करें। आपके पास, SMS या अन्य मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म द्वारा भेजे जाने वाले प्रचार संबंधी ईमेलों और संदेशों से ऑप्ट आउट या अनसब्सक्राइब करने का विकल्प है। ऐसा करने के लिए, बस उस संदेश में दिए गए निर्देश फ़ॉलो करें ,जैसे अनसब्सक्राइब करने का लिंक या इसी तरह की कार्यशीलता।
अपना डेटा डाउनलोड करें। आप अपनी Snapchat जानकारी की एक कॉपी एक्सपोर्ट करने के लिए हमारे 'मेरा डेटा डाउनलोड करें' टूल में अनुरोध कर सकते हैं।
प्रोसेसिंग पर आपत्ति करें। आप जहाँ रहते हैं और हम जिस विशेष डेटा को प्रोसेस कर रहे हैं उसके आधार पर, आपको हमारे द्वारा उस जानकारी की प्रोसेसिंग पर आपत्ति करने का अधिकार हो सकता है। यह थोड़ा तकनीकी हो जाता है, इसलिए हमने इसे यहाँ और विस्तार से समझाया है।
विज्ञापन की प्राथमिकताएं सेट करें। हम आपको ऐसे विज्ञापन दिखाने की कोशिश करते हैं जो हमें लगता है कि वे आपकी रूचियों के लिए प्रासंगिक होंगे, लेकिन यदि आप कम वैयक्तिकृत अनुभव चाहते हैं तो आप Snapchat ऐप मे जाकर अपनी विज्ञापन सेटिंग बदल सकते हैं। यहाँ और जानें।
ट्रैकिंग। यदि आप iOS 14.5 या उससे अधिक वर्ज़न वाले iPhone का उपयोग करते हैं, तो कुछ विशिष्ट आवश्यकताएं लागू होती हैं, जिन्हें हमने यहाँ स्पष्ट किया है।
जानकारी, जो हम इकट्ठा करते हैं
यह अनुभाग आपको इस बारे में विस्तार से बताता है कि हम कौन सी जानकारी इकट्ठा करते हैं: आप हमें क्या प्रदान करते हैं, जब आप Snapchat का उपयोग करते हैं तो हम कौन सी जानकारी इकट्ठा करते हैं, और आपके Snapchat अकाउंट से कनेक्ट की गई अन्य कंपनियों या ऐप्स से हमें कौन सी जानकारी मिलती है। कभी-कभी, हम आपकी अनुमति से अतिरिक्त जानकारी भी एकत्र कर सकते हैं।
जब आप हमारी सेवाओं जैसे Snapchat का उपयोग करते हैं, तो हम वह जानकारी एकत्र करते हैं जो आप हमें प्रदान करते हैं, जानकारी उत्पन्न करते हैं जब आप हमारी सेवाओं का उपयोग करते हैं और कुछ मामलों में अन्य लोगों से डेटा प्राप्त करते हैं। आइए इनके बारे में और विस्तार से जानते हैं।
हमारी कई सेवाओं में आपको अकाउंट स्थापित करने की आवश्यकता होगी। ऐसा करने के लिए, हम आपको अकाउंट की जानकारी देने के लिए कहते हैं। जब आप अपनी प्रोफ़ाइल सेट करते हैं, तब आप हमें प्रोफ़ाइल विवरण (जैसे आपका Bitmoji और प्रोफ़ाइल तस्वीर) प्रदान भी करते हैं। अगर आप हमारे कॉमर्स प्रोडक्ट्स के ज़रिए कोई सामान खरीदते हैं, जैसे नए स्नीकर, तो हम आपसे पेमेंट और उससे जुड़ी कुछ जानकारी माँग सकते हैं। इसमें आपका डाक पता (ताकि प्रोडक्ट आपको भेजा जा सके), भुगतान की जानकारी (ताकि भुगतान प्रोसेस किया जा सके) और आपके लेन-देन का इतिहास शामिल हो सकता है। आपके क्षेत्र के आधार पर, हम आपकी दी गई जानकारी का इस्तेमाल आपकी उम्र का अनुमान लगाने या निष्कर्ष निकालने के लिए भी कर सकते हैं या आपसे आपकी उम्र वेरिफ़ाई करने के लिए कह सकते हैं।
बेशक, आप हमें वह जानकारी भी देंगे जो आप हमारी सेवाओं के माध्यम से भेजते हैं या सेव करते हैं, जिसमें उस कंटेंट के बारे में कंटेंट और जानकारी और हमारे AI फ़ीचर्स (कंटेंट, या "इनपुट," जिसमें टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, ऑडियो, सटीक लोकेशन और एनगेजमेंट शामिल हों, जिसमें My AI के साथ शेयर किया गया वह कंटेंट भी शामिल है जिसका उपयोग कंटेंट और जवाब जेनरेट करने के लिए किया जाता है, या "आउटपुट")। हम इनमें से कुछ जानकारी को निजी कॉन्टेंट और कम्युनिकेशनमानते हैं (जैसे Snaps और आपके फ़्रेंड्स के साथ चैट्स, वॉइस और वीडियो कॉल्स, और 'केवल मेरे लिए' में सेव कंटेंट)। या वह कंटेंट जिसे आप किसी विशेष ऑडिएंस वर्ग के साथ शेयर करते हैं, जैसे निजी और फ़्रेंड स्टोरीज़ ('मेरी स्टोरी' के लिए समायोजित, निजी स्टोरीज़)। स्पेक्ट्रम के दूसरे सिरे पर, आपके द्वारा हमारी सेवाओं के माध्यम से भेजी जाने वाली या उसके अन्दर सेव की जाने वाली जानकारियों में से कुछ जानकारियां सार्वजनिक कंटेंट हो सकती हैं जो सभी के लिए सुलभ हो सकता है (जैसे पब्लिक स्टोरी कंटेंट, जिसमें सबके लिए सेट की गई मेरी स्टोरी, शेयर्ड स्टोरीज़, और कम्युनिटी स्टोरीज़ भी शामिल हैं, स्पॉटलाइट या Snap मैप सबमिशन, और पब्लिक प्रोफाइल की जानकारी)। ध्यान रखें कि आपके Snaps, चैट्स और किसी अन्य कंटेंट को देखने वाले Snap चैटर्स, उस कंटेंट का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं, उसे सेव कर सकते हैं, या उसे Snapchat ऐप के बाहर कॉपी कर सकते हैं। इसलिए कृपया ऐसे मैसेजस न भेजें या ऐसे कॉन्टेंट शेयर न करें जिसे आप नहीं चाहते कि कोई सेव या शेयर करे।
अंत में, जब आप सपोर्ट (सपोर्ट के साथ शेयर की गई कंटेंट और संचार) या हमारी सुरक्षा टीम से संपर्क करते हैं, या किसी अन्य तरीके से हमारे साथ संचार करते हैं, जिसमें हमारे अनुसंधान प्रयासों (जैसे सर्वेक्षणों, उपभोक्ता पैनलों, या अन्य अनुसंधान सम्बन्धी सवालों के जवाब) के माध्यम से किया जाने वाला संचार भी शामिल है, तो हम आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली जानकारी या आपके सवाल को हल करने के लिए आवश्यक जानकारी को एकत्र कर लेंगे।
जब आप हमारी सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो हम इस बारे में जानकारी एकत्र करते हैं कि आपने उनमें से किन सेवाओं का उपयोग किया है और कैसे उनका उपयोग किया है। इससे हमें हमारी कम्युनिटी सेवाओं का उपयोग करने के तरीके को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है, ताकि हम उनमें जरूरी सुधार कर सकें।
इसमें उपयोग की जानकारी शामिल है (इस बारे में जानकारी कि आप हमारी सेवाओं के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं — उदाहरण के लिए, आप कौन से लेंस देखते हैं और अप्लाई करते हैं, आपकी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन्स, आप कौन सी स्टोरीज़ देखते हैं, और आप अन्य Snap चैटर्स के साथ कितनी बार इंटरैक्ट करते हैं) और कंटेंट का विवरण (आपके द्वारा बनाए गए या शेयर किए गए कंटेंट के बारे में जानकारी, आपके द्वारा कैमरे और क्रिएटिव टूल्स का उपयोग, My AI के साथ आपकी इंटरैक्शन और मेटाडेटा - उदाहरण के लिए, कंटेंट के बारे में विवरण जैसे कि इसे अपलोड किए जाने की तिथि और समय और इसे किसने देखा)। कंटेंट की जानकारी में इमेज, वीडियो या ऑडियो के कंटेंट पर आधारित जानकारी शामिल है — इसलिए अगर आप किसी बास्केटबॉल गेम का स्पॉटलाइट पोस्ट करते हैं, तो हम उस जानकारी का इस्तेमाल आपको बास्केटबॉल के बारे में स्पॉटलाइट पर और कंटेंट दिखाने के लिए कर सकते हैं, या अगर आप कुछ फ़ेस ग्रुपिंग फीचर्स को चालू करते हैं, तो हम आपकी मेमोरीज़ में पहचाने गए चेहरों के बारे में जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि आपको उसी व्यक्ति को व्यवस्थित करने और खोजने में मदद मिल सके।
इसमें डिवाइस की जानकारी (जैसे आपके डिवाइस हार्डवेयर या सॉफ़्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, डिवाइस मेमोरी, विज्ञापन पहचानकर्ता, इंस्टॉल किए गए ऐप्स, ब्राउज़र का प्रकार, डिवाइस सेंसर से जानकारी जो आपके डिवाइस या कम्पास और माइक्रोफ़ोन की गति को मापते हैं, भी शामिल हैं, इसमें आपकी सेटिंग के आधार पर हेडफ़ोन कनेक्ट किए गए हैं या नहीं और आपके वायरलेस और मोबाइल कनेक्शन के बारे में जानकारी), IP पता-आधारित लोकेशन की जानकारी (IP पता), कूकीज़ और इसी तरह की तकनीकों द्वारा इकट्ठा की गई जानकारी (कूकीज़, पिक्सेल्स (छोटे ग्राफ़िक डेटा जो यूज़र की गतिविधि को पहचानते हैं, जैसे कि किसी यूज़र ने किसी वेबसाइट पर गए हैं या नहीं और कितनी बार देखते हैं), वेब स्टोरेज, यूनीक विज्ञापन पहचानकर्ता) और लॉग जानकारी (जैसे कि आपने हमारी सेवाओं का इस्तेमाल कैसे किया है, ऐक्सेस का समय, देखे गए पेज, आईपी पता और कूकीज़ जैसे यूनीक पहचानकर्ता)।
अगर आपने स्पष्ट रूप से डिवाइस-स्तर की अनुमति दी है, तो डिवाइस की जानकारी में आपके डिवाइस फ़ोनबुक (संपर्क और संबंधित जानकारी), आपके डिवाइस के कैमरा, फ़ोटो और माइक्रोफ़ोन की इमेज और अन्य जानकारी भी शामिल हो सकती है (जैसे फ़ोटो, वीडियो लेने, स्टोर किए गए फ़ोटो और वीडियो देखने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए माइक्रोफ़ोन को एक्सेस करने की क्षमता) और सटीक लोकेशन की जानकारी (GPS सिग्नल्स जैसे तरीकों के माध्यम से सटीक लोकेशन)
हमारे द्वारा एकत्र किए जाने वाले डेटा की अंतिम श्रेणी में आपके बारे में वह जानकारी होती है जो हमें अन्य लोगों जैसे अन्य यूज़र्स, हमारे सहयोगी और थर्ड-पार्टी से प्राप्त हो सकता है। इसमें लिंक किए गए थर्ड-पार्टी सेवा डेटा (जानकारी जो हमें तब मिलती है जब आप अपने Snapchat अकाउंट को किसी और सेवा के साथ लिंक करते हैं), विज्ञापनदाताओं से प्राप्त होने वाला डेटा (विज्ञापन के प्रदर्शन को लक्षित या मापने के लिए विज्ञापनदाताओं, ऐप डेवलपरों, प्रकाशकों, और अन्य थर्ड पार्टियों से मिलने वाली जानकारी), अन्य Snap चैटर या थर्ड पार्टियों से मिलने वाली संपर्क जानकारी (यदि कोई अन्य Snap चैटर, अपनी संपर्क सूची अपलोड करता है जिसमें आपकी जानकारी शामिल होती है, तो हम हमारे पास मौजूद अन्य जानकारी के साथ उस जानकारी को भी जोड़ सकते हैं ताकि हम इस बात को बेहतर ढंग से समझ सकें कि आप किसके साथ संचार करना चाहते हैं। या, यदि आप हमें अपनी संपर्क जानकारी प्रदान करते हैं, तो हम उसका उपयोग यह निर्धारित करने के लिए कर सकते हैं कि हम आपके साथ अन्य तरीकों, जैसे SMS, ईमेल या अन्य संदेश सेवाओं के माध्यम से संचार कर सकते हैं या नहीं) और हमारी शर्तों के संभावित उल्लंघन से संबंधित डेटा शामिल है (हमें हमारी सेवा की शर्तों और कम्युनिटी दिशानिर्देशों के संभावित उल्लंघन के बारे में वेबसाइट प्रकाशक, सोशल नेटवर्क प्रदाता, कानून प्रवर्तन, और अन्य लोगों सहित थर्ड पार्टियों से जानकारी प्राप्त हो सकती है)।
इसके अतिरिक्त, जब आप हमारी सेवाओं के साथ इंटरैक्ट करते हैं तब ऐसा भी हो सकता है कि हम अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए आपकी अनुमति मांगेंगे। उदाहरण के लिए, आपके डिवाइस के कैमरा रोल या आपके डिवाइस या थर्ड-पार्टी के कॉनटैक्ट बुक एक्सेस करने से पहले।
हम जानकारी का उपयोग कैसे करते हैं
इस अनुभाग में बताया गया है कि हम जो जानकारी एकत्र करते हैं उसे कैसे उपयोग करते हैं। अन्य बातों के अलावा, हम जो जानकारी एकत्र करते हैं उसका उपयोग हम आपको वैयक्तिकृत उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने के लिए करते हैं जिसे बनाने और सुधारने के लिए हम कड़ी मेहनत करते हैं। हम जानकारी का उपयोग जिन उद्देश्यों के लिए करते हैं उनमें से प्रत्येक के बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है। अगर आप उस डेटा की मैपिंग देखना चाहते हैं जिसे हम एकत्र करते हैं और साथ में उन उद्देश्यों के बारे में भी जानना चाहते हैं जिन उद्देश्यों से हम उन्हें एकत्र करते हैं, तो हमने यहाँ जो टेबल दिया है उसे देखें।
हम जो जानकारी एकत्र करते हैं उसका उपयोग हम अपनी सेवाओं का संचालन, वितरण और रखरखाव करने के लिए करते हैं। उदाहरण के लिए, एक Snap प्रदान करके जिसे आप एक फ़्रेंड को भेजना चाहते हैं या, यदि आप Snap मैप पर अपना लोकेशन शेयर करते हैं ताकि आपको उन सुझावों को दिखाया जा सके जैसे वे जगहें जो आपको अपने आसपड़ोस में पसंद हो सकती हैं, वह कॉन्टेंट दिखाई जा सके जिसे दूसरों ने मैप पर पोस्ट किया है, या आपके फ़्रेंड्स यदि वे आपके साथ अपना लोकेशन शेयर कर रहे हैं। हम आपकी कुछ जानकारी का उपयोग अपने उत्पादों को अपटूडेट रखने के लिए भी करते हैं, उदाहरण के लिए, यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारी सेवाएं, नवीनतम ऑपरेटिंग सिस्टम और उपकरणों के साथ काम करती हैं।
हम Snap चैटर्स को वैयक्तिकृत सेवाएं प्रदान करते हैं। ऐसा करने का एक तरीका यह है कि हम आपके द्वारा हमारे साथ शेयर की जाने वाली जानकारी के आधार पर आपको वह कॉन्टेंट दिखाते हैं जो आपके लिए प्रासंगिक होता है या जो हमें लगता है कि आपको पसंद आ सकता है। ऐसा करने के लिए, हम आपके Snapchat अनुभव में संदर्भ जोड़ने के लिए सेवाओं के विभिन्न क्षेत्रों में आपसे जुड़ी जानकारी का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए, हम कंटेंट, आपके लोकेशन, या दिन के समय के आधार पर कॉन्टेंट को लेबल के साथ स्वतः टैग करते हैं। इसलिए अगर फ़ोटो में एक कुत्ता है, तो इसे "कुत्ता" शब्द की मदद से मेमोरीज़ में खोजा जा सकता है, मैप पर उस लोकेशन पर दिख सकता है जहां आपने मेमोरी बनाई थी, और हमें सूचित कर सकता है कि आपको कुत्ते पसंद हैं, ताकि हम आपको हमारी सेवाओं के अन्य हिस्सों में, जैसे स्पॉटलाइट में, कुत्तों के मज़ेदार वीडियो और कुत्तों के भोजन के विज्ञापन दिखा सकें। अगर आप कुछ फ़ेस ग्रुपिंग फ़ीचर्स को चालू करते हैं, तो हम आपकी मेमोरीज़ में फ़ेस के बारे में जानकारी का इस्तेमाल मेमोरीज़ में खोज, व्यवस्थापन और वैयक्तिकरण को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं (उदाहरण के लिए, उसी फ़्रेंड के साथ मेमोरीज़ सुझाव देकर)।
वैयक्तिकरण, फ़्रेंड्स का सुझाव देने या Snap भेजने के लिए किसी नए फ़्रेंड की अनुशंसा करने में भी मदद कर सकता है, यह इस बात पर आधारित है कि आप किसके साथ सबसे अधिक Snap करते हैं। हम Snap मैप पर सुझाई गई जगहें दिखा सकते हैं, हमारे AI फ़ीचर्स जैसे स्टिकर्स या Snaps की मदद से कंटेंट जेनरेट कर सकते हैं, आपके कंटेंट या गतिविधि के आधार पर आपकी उम्र या रुचियों का अनुमान लगा सकते हैं, या उस कंटेंट को कस्टमाइज़ कर सकते हैं, जिसमें विज्ञापन भी शामिल हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप स्पॉटलाइट पर barista के कंटेंट देखते हैं, तो अपनी पसंदीदा एस्प्रेसो मशीन के बारे में My AI से बात करते हैं, या अपनी मेमोरीज़ में कॉफ़ी-सम्बन्धी Snaps को सेव करते हैं, तो हम Snap मैप पर कॉफ़ी की दुकानों को हाइलाइट कर सकते हैं जब आप किसी नए शहर में जाएंगे या आपको उस कॉफ़ी के बारे में कंटेंट दिखा सकते हैं जो आपको रोचक या प्रासंगिक लग सकता है। या, अगर आप बहुत सारे संगीत स्थलों के साथ इंटरैक्ट करते हैं, तो उसका उपयोग, हम आपको शहर में होने वाले शो के लिए विज्ञापन दिखाने के लिए कर सकते हैं। व्यक्तिकरण में आपके अनुभव को इस आधार पर अनुकूलित करना भी शामिल है कि आप किसके साथ अक्सर जुड़ते हैं और आपके दोस्त क्या कर रहे हैं, जैसे कि स्पॉटलाइट या आपके दोस्तों द्वारा पसंदीदा स्थानों के सुझावों पर आपके दोस्तों द्वारा बनाया गया, पसंद किया गया कंटेंट प्रदर्शित करना।
हमारा लक्ष्य आपको लगातार अधिक प्रासंगिक और रोचक कॉन्टेंट प्रदान करना है।
उदाहरण के लिए, अगर आप बहुत सारे खेल के कॉन्टेंट देखते हैं, लेकिन बाल और मेकअप टिप वाले कॉन्टेंट को छोड़ देते हैं, तो हमारे सिफारिश एल्गोरिदम, खेल को प्राथमिकता देंगे, न कि उन मेकअप टिप को। आप इस बारे में यहाँ और अधिक जान सकते हैं कि हम Snap चैटर की वरीयताओं को कैसे समझते हैं और कंटेंट को कैसे रैंक प्रदान और संयमित करते हैं।
हमारा मानना है कि गोपनीयता के बारे में हमारे Snap चैटर्स की अपेक्षाओं के साथ वैयक्तिकरण के लाभों को संतुलित करना भी महत्वपूर्ण है। उदाहरण के लिए, आप मेमोरीज़ में जो Snaps सेव करते हैं उन्हें हम उसके भीतर के कंटेंट के आधार पर अपने आप टैग कर सकते हैं (जैसे, Snap में एक कुत्ता था), और उसके बाद उस टैग के उपयोग से आपके अनुभव को वैयक्तीकृत कर सकते हैं, सिफारिशें दे सकते हैं, या आपको विज्ञापन दिखा सकते हैं (जैसे, आपको कुत्तों वाले स्पॉटलाइट Snaps दिखाना)। हम आपके अनुभव को पर्सनलाइज़ करने, सिफ़ारिशें करने या आपको विज्ञापन दिखाने के लिए आपके द्वारा उन लोगों को भेजे गए निजी कंटेंट और कम्यूनिकेशन का इस्तेमाल नहीं करते हैं जो आपके फ़्रेंड्स हैं।
पर्सनलाइज़्ड सेवा प्रदान करने का एक अन्य तरीका हमारे द्वारा दिखाए जाने वाले विज्ञापन हैं। हम विज्ञापनों को व्यक्तिकृत करने, लक्षित करने, और मापने के लिए हमारे द्वारा एकत्र की गई जानकारी से प्राप्त आपकी रूचियों और वरीयताओं का उपयोग करते हैं। हमें लगता है कि विज्ञापन तभी सबसे अच्छे होते हैं जब वे प्रसांगिक होते हैं। इसीलिए हम सही विज्ञापन चुनने और आपको उन्हें सही समय पर दिखाने की कोशिश करते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपने वीडियो गेम के लिए विज्ञापन के साथ इंटरैक्ट किया है, तो हम अनुमान लगाएंगे कि आप वीडियो गेम पसंद करते हैं, और आपको इसी तरह के विज्ञापन दिखाएंगे, लेकिन ये एकमात्र विज्ञापन नहीं होंगे जो आप देखेंगे। हमारी कॉन्टेंट रणनीति के समान, हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं कि आपको तरह-तरह के विज्ञापन प्राप्त होते हैं। हम आपकी जानकारी का उपयोग आपको वे विज्ञापन दिखाने से बचने के लिए भी करते हैं जिसमें आपको शायद रुचि नहीं होगी। उदाहरण के लिए, अगर कोई टिकटिंग साइट हमें बताती है कि आपने पहले एक फिल्म के लिए टिकटें खरीदी हैं, — हम आपको उसका विज्ञापन दिखाना बंद कर सकते हैं। आप विभिन्न प्रकार के विज्ञापनों और अपने उन विकल्पों के बारे में यहाँ जान सकते हैं कि आपको कौन से विज्ञापन प्राप्त होते हैं।
आप यहाँ इस बारे में और जान सकते हैं कि हम विज्ञापन के उद्देश्य से आपकी जानकारी को किस तरह एकत्र, उपयोग और शेयर करते हैं।
कूकीज़ और अन्य प्रौद्योगिकियों द्वारा एकत्र की गई जानकारी के बारे में एक नोट: जब आप हमारे किसी भागीदार के माध्यम से हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के साथ इंटरैक्ट करते हैं तो हम जानकारी एकत्र करने के लिए इन तकनीकों का उपयोग कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, हम आपको और अधिक प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने के लिए एक विज्ञापनदाता की वेबसाइट पर एकत्र की गई जानकारी का उपयोग कर सकते हैं। अधिकांश वेब ब्राउज़र अपने मौलिक रूप में कुकीज़ को स्वीकार करने के लिए निर्मित किए गए हैं। यदि आप चाहते हैं, तो आप आमतौर पर अपने ब्राउज़र या डिवाइस पर सेटिंग के माध्यम से ब्राउज़र की कुकीज़ को हटा या अस्वीकार सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रहे कि कूकीज़ को हटाने या खारिज करने पर हमारी सेवाओं की उपलब्धता और कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। हम और हमारे साझेदार हमारी सेवाओं पर कूकीज़ और आपकी पसंद का उपयोग कैसे करते हैं, इस बारे में और जानने के लिए कृपया हमारी कुकी नीति देखें।
हमारी टीमें हमारी सेवाओं को बेहतर बनाने के तरीकों और फ़ीचर्स के लिए नए विचारों के साथ लगातार सामने आती रहती हैं। ऐसा करने के लिए, हम एल्गोरिदम और मशीन लर्निंग मॉडल (एक एल्गोरिदम की अभिव्यक्ति जो पैटर्न खोजने या अनुमान लगाने के लिए बड़ी मात्रा में डेटा की जांच करती है) को भी विकसित और बेहतर बनाते हैं, जो हमारी सुविधाओं और सेवाओं को कार्यशील बनाते हैं, जिसमें हमारी AI सुविधाएं भी शामिल हैं। हमारे AI फ़ीचर्स आमतौर पर जेनरेटिव AI का उपयोग करते हैं (आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, जो जेनरेटिव मॉडल का इस्तेमाल करके टेक्स्ट, इमेज या अन्य मीडिया को जेनरेट करने में सक्षम है। जेनरेटिव AI मॉडल्स, अपने इनपुट प्रशिक्षण डेटा के पैटर्न और संरचना के बारे में सीखते हैं और उसके बाद नया डेटा उत्पन्न करते हैं जिसमें ऐसी ही विशेषताएं होती हैं)। हम पर्सनलाइज़ेशन, विज्ञापन, सुरक्षा और बचाव, निष्पक्षता और समावेशिता, ऑगमेंटेड रिएलिटी, और दुर्व्यवहार या अन्य शर्तों या कम्युनिटी दिशानिर्देशों के उल्लंघन को रोकने के लिए एल्गोरिदम, मशीन लर्निंग मॉडल और जेनरेटिव AI इस्तेमाल करते हैं। उदाहरण के लिए, हमारे एल्गोरिदम्स और मशीन लर्निंग मॉडल्स, My AI से प्रतिक्रियाओं को बेहतर बनाने के लिए उन वार्ताओं को ध्यान में रखते हैं जो Snap चैटर्स, My AI के साथ कर रहे होते हैं।
आपकी जानकारी हमें यह तय करने में मदद कर सकती है कि हमें किस तरह का सुधार करना चाहिए, लेकिन हम हमेशा गोपनीयता पर ध्यान देते हैं — और हम अपने फ़ीचर्स और मॉडल्स को विकसित करने के लिए, आवश्यकता से अधिक, आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग नहीं करना चाहते हैं।
यह समझने के लिए कि क्या बनाया जाए या हमारी सेवाओं को कैसे बेहतर बनाया जाए, हमें अपने फ़ीचर्स से संबंधित ट्रेंड्स और मांग को समझने की जरूरत है। उदाहरण के लिए, हम यह तय करने के लिए ग्रुप चैट उपयोग के बारे में मेटाडेटा और ट्रेंड्स की निगरानी करते हैं, यह तय करने में सहायता के लिए कि क्या हमें फ़ीचर के कुछ हिस्सों को बदलना चाहिए, जैसे की ग्रुप का अधिकतम आकार। Snap चैटर्स से प्राप्त डेटा का अध्ययन करने से हमें लोगों द्वारा हमारी सेवाओं के उपयोग के तरीकों में ट्रेंड्स देखने में मदद मिल सकती है। इससे हमें बड़े पैमाने पर Snapchat को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है। हम ट्रेंड्स और उपयोग की पहचान, निगरानी, और विश्लेषण करने के लिए एनालिटिक्स का उपयोग करते हैं। इस जानकारी के आधार पर, हम मांग को समझने के लिए अन्य कार्यों के अलावा अपने उपयोगकर्ताओं के बारे में जानकारी का निर्माण भी करते हैं।
हम सामान्य उपभोक्ता की रूचियों, ट्रेंड्स और आप तथा हमारे कम्युनिटी के अन्य लोगों द्वारा हमारी सेवाओं का उपयोग किस प्रकार किया जाता है, इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए रिसर्च करते हैं। एनालिटिक्स के साथ (जैसा कि हमने ऊपर बताया है), इस जानकारी से हमें अपने कम्युनिटी के बारे में और अधिक जानने में मदद मिलती है तथा यह भी पता चलता है कि हमारी सेवाएं हमारे कम्युनिटी के लोगों के जीवन में किस प्रकार फिट बैठती हैं। हम नई तकनीकों और प्रौद्योगिकियों (जैसे, नए मशीन लर्निंग मॉडल या हार्डवेयर, जैसे SPECS) को विकसित करने के लिए अनुसंधान और विकास में भी शामिल होते हैं। हमारे शोध के नतीजों का इस्तेमाल कभी-कभी Snapchat के फ़ीचर्स में किया जाता है, और हम कभी-कभी समग्र व्यवहार और उपभोक्ता ट्रेंड जैसी चीज़ों के बारे में भी पेपर पब्लिश करते हैं (जिसमें सिर्फ़ हमारे यूज़र बेस का इकट्ठा डेटा ही होगा, और इसमें विशेष रूप से आपके बारे में कोई भी निजी कंटेंट और संचार या व्यक्तिगत जानकारी नहीं होगी)।
हम आपकी जानकारी का उपयोग हमारी सेवाओं की सुरक्षा, Snap चैटर की पहचान या उम्र को वेरिफ़ाई करने और धोखाधड़ी या अन्य अनधिकृत या अवैध गतिविधि को रोकने के लिए करते हैं। उदाहरण के लिए, हम आपके अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए दो-चरण वाला प्रमाणीकरण प्रदान करते हैं और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर हम आपको ईमेल या टेक्स्ट मैसेज भेज सकते हैं। हम Snapchat पर भेजे गए URL को यह देखने के लिए भी स्कैन करते हैं कि क्या यह वेबपेज संभावित रूप से हानिकारक है, और आपको इसके बारे में चेतावनी दे सकते है।
हम अपनी शर्तों या कम्युनिटी दिशानिर्देशों के संभावित उल्लंघनों का पता लगाने के लिए ऑटोमैटिक टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें हानिकारक या गैर-कानूनी गतिविधि और उम्र के अनुसार इस्तेमाल की पुष्टि भी शामिल है। ये टूल्स इस नीति में बताए गए अकाउंट, डिवाइस, उपयोग और कंटेंट-संबंधित जानकारी जैसे संकेतों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कभी-कभी हम नई या मौजूदा फ़ीचर्स को बढ़ावा देने के लिए आपसे संपर्क करेंगे। इसमें दी गई अनुमति के अनुसार Snapchat, ईमेल, SMS, या अन्य मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म के माध्यम से Snap चैटर्स को संचार भेजना शामिल है। उदाहरण के लिए, हम Snapchat ऐप, ईमेल, SMS या अन्य मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म के द्वारा अपनी सेवाओं और प्रचार प्रस्तावों के बारे में जानकारी शेयर कर सकते हैं जिसमे हमे लगता है कि आपकी रुचि होगी।
अन्य समय में, हमें जानकारी देने, अलर्ट प्रदान करने, या हमारे यूज़र्स द्वारा मांगे गए मैसेजेस को भेजने के लिए आपसे संचार करना पड़ता है। इसमें अकाउंट स्टेटस अपडेट्स, सिक्योरिटी अलर्ट्स, और चैट या फ्रेंडिंग रिमाइंडर्स प्रदान करने के लिए, दी गई अनुमति के अनुसार, Snapchat, ईमेल, SMS, या अन्य मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म के माध्यम से संचार भेजना शामिल हो सकता है; इसमें हमारे यूज़र्स द्वारा गैर Snap चैटर्स को आमंत्रण या Snapchat कंटेंट भेजने के लिए किए गए अनुरोध को पूरा करना भी शामिल हो सकता है।
जब आप मदद मांगते हैं, तो हम चाहते हैं कि आपको जल्द से जल्द सपोर्ट मिले। आपको, Snap चैटर समुदाय, और हमारे बिज़नेस पार्टनर्स को हमारी सेवाओं से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए, हमें अक्सर जवाब देने के लिए हमारे द्वारा एकत्र की गई जानकारी का उपयोग करना पड़ता है।
हम अपनी शर्तों, नीतियों और कानून को लागू करने के लिए अपने द्वारा इकट्ठा किए गए डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इसमें हमारी शर्तों, नीतियों, या क़ानून को लागू करना, उनका उल्लंघन करने वाले आचरण की छानबीन करना और उसकी रिपोर्ट करना, क़ानून प्रवर्तन के अनुरोधों का जवाब देना और कानूनी आवश्यकताओं का पालन करना शामिल है। उदाहरण के लिए, हमारी सेवाओं पर गैरकानूनी कंटेंट पोस्ट किए जाने पर, हमें हमारी शर्तों और अन्य नीतियों को लागू करना पड़ सकता है। कुछ मामलों में, हम आपकी जानकारी का इस्तेमाल कानून प्रवर्तन अनुरोधों के साथ सहयोग करने, कानून प्रवर्तन, उद्योग भागीदारों, या अन्य लोगों को सुरक्षा संबंधी मुद्दों की रिपोर्ट करने, या अपने कानूनी दायित्वों का पालन करने के लिए भी कर सकते हैं या उसे शेयर कर सकते हैं, जिसमें हमारे यूज़र्स की उम्र वेरिफ़ाई करना भी शामिल है। ज़्यादा जानने के लिए हमारी पारदर्शिता रिपोर्ट देखें।
इसके अलावा, ऐसी स्थितियां भी आ सकती हैं जब आप हमारी सेवाओं के साथ इंटरैक्ट करते हैं और हम आपकी जानकारी को नए, अलग या फिर किसी विशेष तरीके से उपयोग करने के लिए आपकी अनुमति मांगेंगे।
हम जानकारी कैसे शेयर करते हैं
इस अनुभाग से पता चलता है कि हम किसके साथ जानकारी शेयर करते हैं, उस जानकारी में क्या शामिल हो सकता है और उस जानकारी को शेयर करने का कारण क्या है, जिसमें शामिल होता है कि हमें इसे कब उस देश के बाहर स्थानांतरित करने की आवश्यकता होती है जहाँ से उसे एकत्र किया गया था।
Snapchat. आपको और हमारी कम्युनिटी को अपनी सेवाएं देने के लिए, हम Snapchat या अन्य Snap चैटर्स पर आपके फ़्रेंड्स के साथ आपकी कुछ जानकारी शेयर कर सकते हैं। जैसे, अगर आप अनुमति देते हैं, तो स्टोरीज़ में आप जो कंटेंट पोस्ट करते हैं, आपके मौजूदा या हाल की गतिविधि स्टेटस, या प्रीमियम सब्सक्राइबर के रूप में आपका स्टेटस, आपके फ़्रेंड्स देख सकते हैं। अपनी जानकारी पर नियंत्रण रखें अनुभाग देखें और कौन, क्या और कब देख सकते हैं, इस पर आपका नियंत्रण सेटिंग में देखें।
फ़ैमिली सेंटर के प्रतिभागी। फ़ैमिली सेंटर को सक्षम करने पर, हम कनेक्ट किए गए टीन अकाउंट के बारे में जानकारी माता-पिता या अभिभावक को प्रदान करते हैं, अकाउंट के उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं, जैसे कि Snapchat पर कौन आपके दोस्त हैं या आप किन दोस्तों के साथ अपनी लोकेशन शेयर कर रहे हैं। हम निजी कंटेंट और कम्युनिकेशन का कंटेंट शेयर नहीं करते हैं। और अधिक जानें।
पब्लिक। Snapchat पर अधिकांश फ़ीचर्स निजी और केवल फ़्रेंड्स के लिए हैं, लेकिन हम ऐसे फ़ीचर्स भी देते हैं जिनकी मदद से आप सार्वजनिक कांटेंट बना और शेयर कर सकते हैं और दुनिया को अपने सबसे अच्छे Snaps दिखा सकते हैं, जैसे स्पॉटलाइट, Snap मैप, या आपकी पब्लिक प्रोफ़ाइल। जब आप यह करते हैं, तो वे Snaps, Snapchat के बाहर भी खोजे जा सकते हैं, जैसे, वेब पर। कुछ जानकारी, जैसे आपका यूज़रनेम और Bitmoji, पब्लिक को दिखाई दे सकती है। और अधिक जानें।
थर्ड-पार्टी ऐप्स। कभी-कभी हम ऐसे फ़ीचर्स प्रदान करते हैं जो आपको थर्ड-पार्टी ऐप्स से कनेक्ट करने की अनुमति देते हैं। अगर आप अपने Snapchat अकाउंट को किसी थर्ड-पार्टी ऐप से कनेक्ट करने का फै़सला करते हैं, तो उस कनेक्शन के अनुरोध को पूरा करने के लिए, आपके निर्देशानुसार हम आपके अकाउंट से जुड़ी कोई भी अतिरिक्त जानकारी शेयर करेंगे।
सेवा प्रदाता। हम अपने सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ आपकी जानकारी शेयर करते हैं, जो हमारी ओर से उस जानकारी को प्रोसेस करते हैं। उदाहरण के लिए, हम भुगतान की सुविधा, विज्ञापनों के प्रदर्शन का आकलन करने और उन्हें अनुकूलित करने, या सेवाओं की सुरक्षा के लिए ऐसे सेवा प्रदाताओं पर निर्भर रहते हैं। हम अपने सेवा प्रदाता के साथ निजी कंटेंट और संचार उनके उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने के लिए शेयर नहीं करते हैं। हम यहाँ सेवा प्रदाताओं की श्रेणियों की सूची बनाए रखते हैं।
बिज़नेस और इंटीग्रेटेड पार्टनर्स। हम सेवाएं प्रदान करने के लिए बिज़नेस और इंटीग्रेटेड पार्टनर्स के साथ आपकी जानकारी शेयर करते हैं। उदाहरण के लिए, आप एक टेबल आरक्षित करने के लिए Snapchat के भीतर OpenTable का उपयोग कर सकते हैं। इसमें निजी कंटेंट और संचार शेयर करना शामिल नहीं है। हम यहाँ इन पार्टनर्स की एक सूची बनाए रखते हैं।
धोखाधड़ी-विरोधी पार्टनर्स। हम आपकी जानकारी, जैसे डिवाइस और उपयोग से जुड़ी जानकारी, इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ शेयर करते हैं ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके।
कानूनी, सुरक्षा, और सुरक्षितता पार्टनर्स। हम ज़रूरत के अनुसार आपकी जानकारी को निम्नलिखित कानूनी, सुरक्षा और संरक्षा कारणों से शेयर करते हैं:
किसी भी वैध कानूनी प्रक्रिया, सरकारी अनुरोध, या लागू कानून, नियम, या विनियमन का पालन करने के लिए।
संभावित सेवा की शर्तों और कम्युनिटी दिशानिर्देशों के उल्लंघन की जांच, उपाय या प्रवर्तन।
हम, हमारे यूज़र, या अन्यों के अधिकारों, संपत्ति और सुरक्षा की रक्षा करने के लिए।
किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या सुरक्षा संबंधी समस्याओं की पहचान करने और उनका समाधान करने के लिए।
सहयोगी लोग। Snap Inc. में हमारे स्वामित्व वाली विभिन्न सहायक कंपनियां शामिल हैं। हम आपकी जानकारी को उन आंतरिक सहायक कंपनियों के भीतर आपके निर्देशन, अन्य यूज़र्स के निर्देशन, या अपनी और हमारी सहयोगी सेवाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक रूप से शेयर कर सकते हैं।
विलय या अधिग्रहण के उद्देश्य से। किसी खरीदार या संभावित खरीदार को अपना बिज़नेस बेचने या बेचने की बात करने की ज़रूरत पैदा होने पर, हम उस लेनदेन के एक हिस्से के रूप में किसी उत्तराधिकारी या सहयोगी को आपकी जानकारी ट्रांसफर कर सकते हैं।
हमारी सेवाओं में हमारे इंटीग्रेटेड पार्टनर्स द्वारा प्रदान किए गए कॉन्टेंट और इंटीग्रेशन शामिल हो सकते हैं इसके उदाहरणों में लेंस में इंटीग्रेशन, कैमरा एडिटिंग टूल्स, मैप और हमारी सेवाओं के साथ थर्ड-पार्टी डेवलपर इंटीग्रेशन शामिल हैं। इन इंटीग्रेशंस के ज़रिए इंटीग्रेटेड पार्टनर के साथ-साथ Snap को भी आपकी जानकारी दी जा सकती है। हम इस बात के लिए जिम्मेदार नहीं हैं कि वे पार्टनर्स, आपकी जानकारी को कैसे एकत्र या उपयोग करते हैं। हमेशा की तरह, हम आपको हर थर्ड-पार्टी सेवा की गोपनीयता नीतियों की समीक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जिन्हें आप विज़िट या उपयोग करते हैं, जिसमें वे थर्ड-पार्टी भी शामिल हैं जिनके साथ आप हमारी सेवाओं के माध्यम से इंटरैक्ट करते हैं। आप यहां Snapchat में हमारे इंटीग्रेशन्स के बारे में और जान सकते हैं।
iOS पर हम लेंस की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए Apple के TrueDepth कैमरा का उपयोग करते हैं। हालांकि, ध्यान दें कि यह जानकारी, वास्तविक समय में उपयोग की जाती है — हम अपने सर्वरों पर इस जानकारी को स्टोर नहीं करते हैं या उसे थर्ड-पार्टीयों के साथ शेयर नहीं करते हैं।
हमारी सेवाएं आपको दुनिया भर में आपके फ़्रेंड्स से जोड़ती हैं। इसे संभव बनाने के लिए, हम संयुक्त राज्य अमेरिका से या आपके निवास स्थल के बाहर के अन्य देशों से आपकी व्यक्तिगत जानकारी को एकत्र कर सकते हैं, उसे वहां ट्रांसफ़र कर सकते हैं और उसे वहां स्टोर तथा संसाधित कर सकते हैं। हम जब भी आपके निवास स्थान के बाहर जानकारी को शेयर करते हैं, तो हम सुनिश्चित करते हैं कि आपके निवास स्थल में क़ानून की आवश्यकता के अनुसार डेटा को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यदि आप इस बारे में और जानना चाहते हैं, तो अधिक विवरण के लिए क्षेत्र विशिष्ट जानकारी अनुभाग देखें।
हम आपकी जानकारी को कब तक रखते हैं
इस अनुभाग मे हम आपको जानकारी देते हैं कि हम आपकी जानकारी कब तक रखते हैं, हम आपकी जानकारी को क्यों रखते हैं, और यह भी उजागर करते हैं कि कैसे हमें कानून, अदालत, और अन्य दायित्व का पालन करने के लिए आपकी जानकारी रखनी पड़ सकती है।
एक सामान्य नियम के रूप मे, हम जानकारी को तब तक रखते हैं जब तक आप हमें ऐसा करने के लिए कहते हैं, और अन्यथा जब तक हमें अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए इसकी जरूरत होगी, या कानून द्वारा ऐसा करने की आवश्यकता होगी। उदाहरण के लिए, अगर आप मेमोरीज़ मे कुछ स्टोर करते हैं, तो हम उसे तब तक रखेंगे जब तक आपको उसकी आवश्यकता होगी, लेकिन जब आप किसी फ़्रेंड के साथ चैट करते हैं, तो हमारे सिस्टम्स को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि आपके द्वारा भेजी गई चैट्स आपके फ़्रेंड द्वारा पढ़े जाने के 24 घंटे के भीतर (जब तक कि आपने अपनी डिफ़ॉल्ट सेटिंग नहीं बदली हो या इसे सेव करने का निर्णय नहीं लिया हो) वे उन चैट्स को डिलीट कर लेंगे। हम आपका डेटा रखेंगे या नहीं, यह बात उस विशिष्ट सुविधा, आपकी सेटिंग, और आप सेवाओं का उपयोग कैसे कर रहे हैं, इसपर निर्भर करता है। यहाँ कुछ और कारकों के बारे में बताया गया है जिन पर हम उस समय विचार करते हैं जब हम यह तय करते हैं कि आपकी जानकारी को कब तक रखना चाहिए:
यदि हमें अपनी सेवाएं संचालित करने या प्रदान करने के लिए जानकारी की जरूरत है। उदाहरण के लिए, हम आपके अकाउंट को बनाए रखने के लिए आपके बुनियादी अकाउंट विवरण — जैसे आपका नाम, फ़ोन नंबर, और ईमेल पता — को स्टोर करते हैं।
उन चीज़ों को करने के लिए जो आप हमारी सेवाओं से अपेक्षा करते हैं, और जैसा कि हमने इस गोपनीयता नीति में बताया है। उदाहरण के लिए, हम आपके फ़्रेंड्स की सूची को तब तक बनाए रखते हैं जब तक कि आप हमें उन्हें डिलीट करने के लिए नहीं कहते हैं क्योंकि फ़्रेंड्स, खुद को व्यक्त करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसी तरह, हम आपके संपर्कों की शेयर्ड लिस्ट तब तक रखते हैं जब तक आप हमें अपनी ऐप सेटिंग मे उन्हें हटाने के लिए नहीं कहते हैं (ध्यान दें: अपने डिवाइस की अनुमतियों को अपडेट करने से वे संपर्क नहीं हट सकते जिन्हें आपने पहले Snapchat के साथ शेयर किया था)। और अधिक जानें। इसके विपरीत, Snapchat मे भेजे गए Snaps और चैट्स को 24 घंटे के भीतर हमारे सर्वरों से डिफ़ॉल्ट रूप से डिलीट कर दिया जाएगा जब हमें पता चल जाता है कि उन्हें सभी प्राप्तकर्ताओं द्वारा खोल लिया गया है या उनका समय समाप्त हो गया है, जब तक कि आपने अपनी सेटिंग मे बदलाव न किया हो या किसी चीज को सेव करने का फैसला न किया हो, ऐसे मामले में हम आपके विकल्पों का सम्मान करेंगे।
खुद वह जानकारी। उदाहरण के लिए, हम आपकी लोकेशन से जुड़ी जानकारी (आपकी अनुमतियों के आधार पर, IP पते या सटीक लोकेशन से मिली हुई) अलग-अलग अवधि तक सुरक्षित रखते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि लोकेशन की जानकारी कितनी सटीक है और आप हमारी कौन-सी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। अगर लोकेशन की जानकारी Snap से जुड़ी है — जैसे कि मेमोरीज़ में सेव की गई है या Snap मैप या स्पॉटलाइट में पोस्ट की गई है — तो हम उस लोकेशन को तब तक बनाए रखेंगे जब तक हम Snap को स्टोर करते हैं। प्रो टिप: आप अपना डेटा डाउनलोड करके वह लोकेशन डेटा देख सकते हैं, जो हम आपके बारे में रखते है।
हमें कुछ ख़ास कानूनी दायित्व का पालन करने के लिए जानकारी को कब तक बनाए रखना होगा।
यदि हमें अन्य वैध प्रयोजनों के लिए जैसे कि नुकसान को रोकने, सेवा की शर्तें या अन्य नीतियों के संभावित उल्लंघनों की जांच करने, दुरुपयोग की रिपोर्टों की जांच करने, या खुद को या अन्य लोगों की सुरक्षा करने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है।
उत्पादों के लिए विशिष्ट प्रतिधारण अवधि के बारे मे जानने के लिए उत्पाद के अनुसार गोपनीयता पृष्ठ और सपोर्ट पृष्ठ पर एक नजर डालें।
हालांकि हमारे सिस्टम्स को आपकी कुछ जानकारी को अपने आप डिलीट करने के लिए बनाया गया है, लेकिन फिर भी हम वादा नहीं कर सकते कि डिलीट करने का काम, एक विशिष्ट समय तक हो जाएगा।
कुछ मामलों मे हमें आपका डेटा स्टोर करने के लिए कानूनी आवश्यकताओं का पालन करना पड़ता है जो हमें आपकी जानकारी को डिलीट करने से रोकता है। उदाहरण के लिए, यदि हमें कोर्ट से नोटिस मिलता है जिसमें हमें आपकी कंटेंट की एक कॉपी रखने के लिए कहा गया होता है। हम इन कारणों से आपके डेटा की एक कॉपी रख सकते हैं - यदि हमें दुरुपयोग या अन्य शर्तों या नीति के उल्लंघन की रिपोर्ट मिलती है या यदि आपके अकाउंट, आपके द्वारा बनाए गए कंटेंट, या अन्य Snap चैटर्स के साथ बनाए गए कंटेंट को अन्य लोगों द्वारा या हमारे सिस्टम्स द्वारा दुरुपयोग या अन्य शर्तों या नीति के उल्लंघन के लिए फ्लैग किया जाता है। अंत में, हम कुछ विशेष जानकारी को एक सीमित अवधि या कानूनी आवश्यकताओं के अनुसार बैकअप में भी रख सकते हैं।
हम विभिन्न प्रकार की कॉन्टेंट को कब तक स्टोर करते हैं इस बारे में नवीनतम जानकारी के लिए हमारी सपोर्ट साइट पर जाएं।
क्षेत्र विशिष्ट जानकारी
आप जहाँ रहते हैं उसके आधार पर, आपके पास अतिरिक्त अधिकार हो सकते हैं, यह अनुभाग, क्षेत्र विशिष्ट जानकारी के बारे में और अधिक विवरण प्रदान करता है।
हम अपनी नीतियों को ज्यादा से ज्यादा सरल रखने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन आप जहाँ रहते हैं उसके आधार पर, आपके पास कुछ अतिरिक्त अधिकार हैं या ऐसी कोई विशिष्ट जानकारी हो सकती है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। कृपया नीचे की सूची पर एक नज़र डालें कि क्या आप पर इनमें से कोई भी लागू होता है या नहीं !
ध्यान दें: अमेरिकी गोपनीयता नोटिस तभी लागू होती है जब आप कुछ ऐसे ख़ास अमेरिकी राज्यों के निवासी हों जिन्होंने राज्य स्तरीय गोपनीयता कानून लागू किए हैं।
कुछ न्यायक्षेत्रों में यह आवश्यक है कि हम विशेष उद्देश्यों के लिए डेटा प्रसंस्करण के लिए अपना कानूनी आधार बताएं। आप वह जानकारी यहाँ देख सकते हैं।
हमारी ऑडिएंस
हमारी सेवाएँ 13 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है।
हमारी सेवाएँ 13 साल से कम उम्र के बच्चों को निर्देशित नहीं की जाती है, और अकाउंट बनाने और हमारी सेवाओं का उपयोग करने के लिए आपको पुष्टि करनी होगी कि आप 13 साल या उससे अधिक उम्र के हैं। यदि हमें वास्तविक जानकारी है कि आप 13 वर्ष से कम उम्र के हैं (या उस न्यूनतम उम्र से कम उम्र के हैं जिस उम्र में कोई व्यक्ति अपने राज्य, प्रांत, या देश में अभिभावक की सहमति के बिना सेवाओं का उपयोग कर सकता है, दोनों में से जो उम्र सीमा अधिक हो) तो हम आपको सेवाएं प्रदान करना बंद कर देंगे और आपका अकाउंट और डेटा डिलीट कर देंगे।
इसके अलावा, हम यह भी सीमित कर सकते हैं कि हम 18 साल से कम उम्र के Snap चैटर्स की जानकारी में से कुछ को कैसे एकत्र, उपयोग, और स्टोर करते हैं। कुछ मामलों में, इसका मतलब है कि हम 18 साल से कम उम्र के लोगों को कुछ कार्यक्षमता प्रदान करने में असमर्थ होंगे।
हम यह जानने के लिए कि कोई उपयोगकर्ता न्यूनतम आयु की शर्तें पूरी करता है या नहीं, या उसे उसकी उम्र के हिसाब से सुरक्षा मिलनी चाहिए, उम्र की पुष्टि करने के लिए स्वचालित टूल समेत अन्य उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गोपनीयता नीति सम्बन्धी अपडेट्स
हम गोपनीयता नीति को समय-समय पर अपडेट कर सकते हैं, और अगर हम कोई बदलाव करते हैं जो हमें लगता है कि आपको उसके बारे में पता होना चाहिए तो हम आपको उसके बारे में बता देंगे।
हम इस गोपनीयता नीति को समय-समय पर बदल सकते हैं। लेकिन जब हम ऐसा करेंगे, तो हम आपको किसी-न-किसी तरीके से बताएँगे। कभी-कभी, हम आपको गोपनीयता नीति के शीर्ष पर तारीख को संशोधित कर यह जानकारी देंगे, जो हमारी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। अन्य समय, हम आपको अतिरिक्त नोटिस प्रदान कर सकते हैं (जैसे हमारी वेबसाइटों के होमपेज पर एक बयान जोड़ना या ऐप अधिसूचना के साथ आपको प्रदान करना )।
हमसे संपर्क करें
क्या यहाँ दी गई जानकारी को लेकर आपके कोई प्रश्न हैं या आप हमारे डेटा संरक्षण अधिकारी (DPO) से बात करना चाहते हैं? आप हमसे यहाँ संपर्क कर सकते हैं।