Snap Values

डिजिटल वेल-बीइंग के लिए बनाई गई, Snap की यूरोपीय काउंसिल का परिचय

18 अगस्त, 2025

हम खुशी के साथ Snap की पहली डिजिटल वेल-बीइंग के यूरोपीय काउंसिल (यूरोपीय CDWB), के सदस्यों* को पेश कर रहे हैं। यह प्रोग्राम पूरे यूरोप के किशोरों को एक साथ लाता है, ताकि हम सीधे उनसे उनके ऑनलाइन जीवन के बारे में सुन सकें—उन्हें क्या पसंद है और उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यूरोपीय CDWB अमेरिका में हुए पहले उद्घाटन काउंसिल की सफलता पर आधारित है।

जब से हमने 10 देशों से 14 किशोर चुनकर अपनी पहली यूरोपीय CDWB बनाई है, तब से हमने इस ग्रुप के साथ दो वर्चुअल मासिक कॉल आयोजित की है और अभी हाल ही में अपने एम्स्टर्डम कार्यालय में एक व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन में इस काउंसिल के सदस्यों और उनके भरोसेमंद वयस्कों की मेजबानी की है।  

हालांकि यह प्रोग्राम अभी-अभी शुरू हुआ है, लेकिन हमें पहले ही बहुत अहम जानकारियां मिल चुकी हैं। यहाँ कुछ शुरुआती अवलोकन हैं:

  • कनेक्शन अहम है: किशोर, फ़्रेंड्स के साथ ऑनलाइन समय बिताते हुए जुड़ाव महसूस करते हैं और वे डिजिटल अनुभवों पर साथियों के साथ चर्चा करना पसंद करते हैं।

  • संसाधनों के माध्यम से सशक्तिकरण: किशोर, सशक्त महसूस करना चाहते हैं, वे मानते हैं कि मज़ेदार, स्वस्थ और सुरक्षित ऑनलाइन अनुभव की शुरुआत उन्हीं से होती है। वे आसानी से उपलब्ध संसाधनों के लिए उत्सुक हैं, जो आदर्श रूप से उन्हीं प्लेटफ़ॉर्म्स पर हों जिनका वे उपयोग करते हैं।

  • पैरेंट्स, उपस्थित और तैयार रहें: किशोरों के अनुसार पैरेंट्स की स्पष्ट भूमिका होती है। उम्मीद करते हैं पैरेंट्स उनके ऑनलाइन जीवन में सच्ची रुचि दिखाएं और असल अनुभवों पर आधारित बातचीत के लिए तैयार रहें। जब विश्वास बन जाता है, तो किशोर समर्थन लेने और तकनीक को समझाने में अधिक सहज महसूस करते हैं।

  • "आलस" के अलावा: किशोरों को लगता है वयस्क उनके फ़ोन के उपयोग को गलत समझते हैं। उनके लिए, ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म फ़्रेंड्स और फ़ैमिली से जुड़ने, नए रिश्ते बनाने, जानकारी खोजने, दुनिया को एक्स्प्लोर करने और होमवर्क पर मिलकर काम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जैसा कि काउंसिल के एक सदस्य ने कहा, "हम अपने फ़ोन पर आलसी नहीं हैं।"

इस शिखर सम्मेलन ने ऑनलाइन जोखिमों और अभिभावकों के उपकरणों से लेकर डिजिटल और व्यक्तिगत सामाजिक व्यवहार के बीच के अंतर और समानताओं तक, अलग-अलग विषयों पर रोचक और रचनात्मक बातचीत को बढ़ावा दिया है। काउंसिल के सदस्यों ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और उनके द्वारा अपने लिए बनाए गई संबंधित दिनचर्या पर उत्सुकता से चर्चा की। उन्होंने यह भी ज़ोर दिया कि समाज में धमकी या नफ़रत भरे भाषण जैसी समस्याओं से निपटने के लिए सही सामाजिक नियम बनाना और उनका पालन करना ज़रूरी है। इन महत्वपूर्ण चर्चाओं के अलावा, इस शिखर सम्मेलन में, अतिथि वक्ता, किशोरों और ब्रॉडर Snap टीम के बीच ‘स्पीड-मेंटरिंग’ सेशन, और कुछ मज़ेदार टीम-बिल्डिंग गतिविधियां भी शामिल थीं।

एम्सटर्डम में हमारे साथ बिताए समय के अंत तक, ये किशोर (और उनके साथ आए संरक्षक) अपनी स्थानीय कम्युनिटीज में ऑनलाइन सुरक्षा के राजदूत बनने के लिए बेहद प्रेरित हो गए थे।

हम इस सक्रिय ग्रुप के साथ सुरक्षा और वेल-बीइंग पर अपनी बातचीत जारी रखने के लिए उत्सुक हैं। दयालु, समझदार और रचनात्मक यूरोपीय CDWB सदस्यों से और जानकारियाँ सुनने के लिए जुड़े रहें! 

— सीज़ वान कॉपेन, Snap Inc. EMEA सेफ्टी पॉलिसी लीड


* Snap के यूरोपीय CDWB-सदस्य:

  • यूके से 13 साल के बेन

  • इटली से 16 साल के कोएन

  • स्वीडन से 14 साल की एब्बा

  • यूके से 14 साल की एला

  • फ़्रांस से 16 साल की एला

  • नॉर्वे से 15 साल के एलियास

  • यूके से 14 साल की एमिली

  • नॉर्वे से 14 साल के हाकॉन

  • जर्मनी से 16 साल की इज़ाबेला

  • पोलैंड से 15 साल के लियोन

  • डेनमार्क से 14 साल की मेडिना

  • फ़्रांस से 16 साल की मेरवील

  • नीदरलैंड से 13 साल की सारा

  • क्रोएशिया से 14 साल की तारा

वापस समाचार पर