गंभीर नुकसान
कम्युनिटी दिशानिर्देश एक्सप्लेनर सीरीज़
अपडेट किया गया: मार्च 2026
Snap चैटर्स की सुरक्षा हमारी टॉप प्राथमिकता है। हमारी कम्युनिटी की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले व्यवहार को हम बहुत गंभीरता से लेते हैं, विशेषकर जब गंभीर नुकसान होने का खतरा हो। हम इस गंभीर नुकसान में इन दोनों को शामिल मानते हैं (1) वे नुकसान जिससे Snap चैटर्स के शारीरिक या भावनात्मक कल्याण को काफी क्षति पहुँचने का खतरा होता है, और (2) गंभीर नुकसान का आसन्न, विश्वसनीय जोखिम, जिसमें मानव जीवन, सुरक्षा, और कल्याण से जुड़े खतरे भी शामिल हैं। हम अपने आपको और अपनी कम्युनिटी को बेहतर ढंग से शिक्षित करने के लिए, और हमारे प्लेटफॉर्म पर पैदा हो सकने वाले इन खतरों के सम्बन्ध में उचित कदम उठाने के लिए, इन विषयों पर विशेषज्ञों, सुरक्षा समूहों और कानून प्रवर्तन के साथ मिलकर काम करते हैं।
कुछ प्रकार के कंटेंट और व्यवहार—जैसे कि बाल यौन शोषण, आतंकवाद से संबंधित गतिविधियाँ, खतरनाक और अवैध ड्रग्स या हथियारों का प्रचार, मानव तस्करी और अन्य गंभीर आपराधिक आचरण—इसमें शामिल जोखिमों की गंभीरता और तत्काल स्थिति के कारण अक्सर इस सीमा को पूरा करते हैं। हम इस तरह के नुकसान के लिए उच्च स्तरीय जांच के साथ-साथ उल्लंघनकारी अकाउंट्स के लिए तेज, सख्त, और स्थायी परिणामों पर विचार करते हैं।
जब हम देखते हैं कि Snap चैटर्स, निम्नलिखित गतिविधियों में शामिल हैं तो हम संबंधित कंटेंट को जल्दी से हटा देते हैं, उनके अकाउंट्स को बंद कर देते हैं और कुछ मामलों में, कानून प्रवर्तन को उस आचरण के बारे में बताते हैं:
ऐसी गतिविधि जिसमें यौन शोषण या दुर्व्यवहार शामिल है, जिसमें यौन संतुष्टि के उद्देश्य से बाल यौन शोषण को दर्शाने वाली इमेजरी शेयर करना, यौन उद्देश्यों के लिए ग्रूमिंग, बाल या वयस्क यौन तस्करी, या यौन जबरदस्ती (सेक्सटॉर्शन)
खतरनाक और अवैध नशीली दवाओं की बिक्री, आदान-प्रदान या बिक्री को सुविधाजनक बनाने का प्रयास करना
मानव जीवन, सुरक्षा, या कल्याण के लिए विश्वसनीय, आसन्न खतरे, जिसमें हिंसक अतिवाद या आतंकवाद सम्बन्धी गतिविधियाँ, या मानव तस्करी, हिंसा के विशिष्ट खतरे (जैसे बम के खतरे), या अन्य गंभीर आपराधिक गतिविधियाँ भी शामिल हो सकती हैं
इन उल्लंघनों के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई करने के अलावा, हम गोपनीयता संबंधी प्रतिबंधों का सम्मान करते हुए, सक्रिय पहचान उपायों का उपयोग करके गंभीर उल्लंघनकारी कंटेंट को अधिक तेज़ी से पहचान कर सकते हैं और उसे हटा सकते हैं। हमारी आंतरिक टीमें, विशेषज्ञों के साथ मिलकर यह समझने की कोशिश करती हैं कि हम कैसे खतरों का पता लगा सकते हैं और उसे सीमित कर सकते हैं, हानि को रोक सकते हैं और हानिकारक ट्रेंड्स के जानकार बन सकते हैं। इस विषय पर हमारा काम, कभी ख़त्म नहीं होता है और हमारी कम्युनिटी की जरूरतों के अनुसार यह हमेशा विकसित होता रहेगा। हम आपको सुरक्षा चिंता की रिपोर्ट करने, हमारे सुरक्षा केंद्र पर आने, या हानिकारक कॉन्टेंट पर ध्यान देने और कल्याण को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों के बारे में और जानने के लिए आमंत्रित करते हैं।