राष्ट्रीय फेंटेनाइल जागरूकता दिवस: अमेरिकी फेंटेनाइल संकट से निपटने के लिए हमारे प्रयास जारी रखना
9 मई 2023
Snap को राष्ट्रीय फेंटेनाइल जागरूकता दिवस का फ़ाउंडिंग पार्टनर होने पर गर्व है और इस अवसर पर, हम अपने प्लैटफ़ॉर्म पर ड्रग्स की बिक्री को खत्म करने और अपनी कम्युनिटी को फेंटेनाइल के ख़तरों के बारे में जागरूक करने के प्रयासों को दोगुना कर रहे हैं। हम अपने पार्टनर्स कानून प्रवर्तन एजेंसियों, सेफ़्टी संगठनों और पेरेंट ग्रुप्स का धन्यवाद करते हैं, विशेष रूप से सॉन्ग फॉर चार्ली का, जो इस विनाशकारी महामारी से लड़ने के लिए समर्पित हैं, जिसने अब तक बहुत सी ज़िंदगियाँ छीन ली हैं।
जैसा कि हम दूसरे वार्षिक राष्ट्रीय फेंटेनाइल जागरूकता दिवस को मना रहे हैं, हम अपने समुदाय को हमारे चल रहे कार्यों के बारे में अपडेट प्रदान करना चाहते थे।
आज हम Snapchat में एक शैक्षिक टूल लॉन्च कर रहे हैं, जो राष्ट्रीय लेंस और फ़िल्टर के रूप में उपलब्ध होगा और फेंटेनाइल के ख़तरों को उजागर करेगा। हम Snapchat पर युवाओं के साथ फेंटेनाइल से जुड़ी अहम जानकारियाँ साझा करने के लिए एक इन-ऐप पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट भी लॉन्च करेंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय फेंटेनाइल जागरूकता दिवस इस विषय के विशेषज्ञों के साथ वर्चुअल वेबिनार की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है, ताकि किशोरों, युवा, माता-पिता, समर्थक और नीति-निर्माता, जो अवैध फेंटेनाइल संकट के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, उनसे जुड़ा जा सके। सभी सत्र सार्वजनिक हैं और हम आपको प्रोत्साहित करते हैं कि आप यहाँ इन पैनल्स के बारे में और जानें।
हम कानून प्रवर्तन संगठनों और उनकी जाँच-पड़ताल के लिए अपना समर्थन बढ़ाना जारी रख रहे हैं, ताकि ड्रग डीलरों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके। इस कार्य के तहत, हम कानून प्रवर्तन अधिकारियों को यह समझने में मदद कर रहे हैं कि Snapchat कैसे काम करता है, हम उनके लिए एक संसाधन के रूप में कैसे सहायक हो सकते हैं और डेटा के लिए अनुरोध सबसे प्रभावी तरीके से कैसे जमा किए जा सकते हैं। उदाहरण के लिए, पिछले दिसंबर में, 3,000 से अधिक U.S. के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने हमारे दूसरे वार्षिक U.S. लॉ एनफोर्समेंट समिट में भाग लिया और यह जाना कि हम साथ मिलकर कैसे काम करते हैं। इसके अलावा, यह सुनिश्चित करने में मदद के लिए कि कानून प्रवर्तन कानूनी प्रक्रियाओं का प्रभावी ढंग से उपयोग करके आपराधिक गतिविधियों की जाँच और अभियोजन के लिए आवश्यक डेटा तक पहुँच सकें, हम उल्लंघन करने वाली सामग्री को प्लैटफ़ॉर्म से अकाउंट हटाए जाने के बाद भी लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं।
टेक कंपनियों और कानून प्रवर्तन के बीच सहयोग को और मजबूत करने के लिए, हम सीनेटर रोजर मार्शल और जीन शाहीन के साथ मिलकर फेंटेनाइल महामारी से निपटने पर केंद्रित द्विदलीय कानून 'द कूपर डेविस एक्ट' पर काम कर रहे हैं। यह बिल टेक कंपनियों के लिए कानून प्रवर्तन के साथ घातक दवाओं के बारे में जानकारी शेयर करने के लिए एक कानूनी ढांचा तैयार करता है। फेंटेनाइल से निपटने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच और भी अधिक सहयोग और डेटा शेयर करने का मार्ग प्रशस्त करता है। हम इस महत्वपूर्ण कानून पर कांग्रेस के साथ काम करना जारी रखने की उम्मीद करते हैं।
पिछले साल, हमने मेटा के साथ मिलकर एक पायलट प्रोग्राम शुरू किया था ताकि हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर अवैध ड्रग्स से संबंधित कंटेंट और गतिविधि के पैटर्न और संकेतों की पहचान की जा सके। चूँकि ड्रग डीलर कई अलग-अलग सेवाओं का दुरुपयोग करते हैं, पैटर्न और संकेत शेयर करने से हमें अवैध ड्रग सामग्री और डीलर अकाउंट्स को खोजने और हटाने के लिए अपने सक्रिय पहचान प्रयासों को मजबूत करने में मदद मिलती है। जैसे-जैसे यह प्रोग्राम आगे बढ़ेगा, हम इसमें अन्य टेक कंपनियों को भी शामिल करने की आशा करते हैं, ताकि लोगों की सुरक्षा की जा सके और इस पूरे उद्योग से जुड़े मुद्दे का समाधान किया जा सके।
पिछले साल, हमने विज्ञापन परिषद के साथ मिलकर एक अभूतपूर्व राष्ट्रीय जन-जागरूकता अभियान शुरू किया, जो किशोरों को फेंटेनाइल के ख़तरों के बारे में जागरूक करने पर केंद्रित था: रियल डील ऑन फेंटानिल। हाल ही में, हमने इस अभियान के वीडियोज़ को अपने इन-ऐप ड्रग एजुकेशन पोर्टल, नशे को कहें ना में जोड़ा है। ये संसाधन युवा अमेरिकियों को नकली गोलियों के ख़तरों और जीवन रक्षक दवा के रूप में नालोक्सोन के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। हम इस अभियान के PSA को Snapchat पर किशोरों और युवाओं को भी उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं और हम आने वाले हफ्तों में एक नया लेंस लॉन्च करेंगे जो विशेष रूप से हाई स्कूल और कॉलेज आयु वर्ग के छात्रों तक पहुंचेगा।
दवाओं के ख़तरों पर समय पर शैक्षिक सामग्री प्रदान करने के प्रयास के तहत, हम CDC के स्टॉप ओवरडोज़ अभियान से जुड़े संसाधनों को जोड़ देंगे, जो पॉलीसबस्टेंस के उपयोग और पदार्थों के उपयोग से जुड़ी नकारात्मक छवि को कम करने जैसे विषयों को कवर करते हैं। हम सॉन्ग फॉर चार्ली के साथ मिलकर नए कंटेंट पर भी काम कर रहे हैं, जो फेंटेनाइल से जुड़ी तथ्य-जाँच, मिथकों को दूर करने और पीयर-टू-पीयर एजुकेशन टिप्स को कवर करेगा।
Snapchat कम्युनिटी की सुरक्षा करना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमने प्रगति की है, लेकिन हमारा मानना है कि हमारे पास अपने यूज़र्स को फेंटेनाइल के ख़तरों के बारे में और अधिक जागरूक करने का अवसर है। हम घातक दवा सामग्री की पहचान करने और हटाने के प्रयासों में भारी निवेश करना जारी रखेंगे। फेंटेनाइल और नकली गोलियों जैसी सामाजिक समस्या के लिए सामाजिक समाधान की आवश्यकता होती है। हमें अपनी कम्युनिटी, माता-पिता और परिवारों, कानून प्रवर्तन और टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ मिलकर बदलाव लाने पर गर्व है।
– जेनिफर स्टाउट, Snap में ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी की VP और राष्ट्रीय फेंटेनाइल जागरूकता दिवस सलाहकार परिषद की सदस्य