पेश है डिजिटल कुशलता इंडेक्स

फ़रवरी 2023

Snap में, हमारी Snapchat समुदाय की सुरक्षा और कुशलता से अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। हमने कुछ नीतियां और नियम बना रखे हैं, और उन्हें लगातार लागू भी करते हैं जिसमें Snapchat पर स्वीकार्य सामग्री और व्यवहार के प्रकार का विवरण दिया गया है। हम Snap चैटर्स को सुरक्षित रहने में मदद करने के लिए उपकरण और संसाधन प्रदान करते हैं और हम विशेष रूप से किशोर और युवा यूज़र्स को बेहतर सुरक्षा देने के लिए इस उद्योग और तकनीक क्षेत्र में दूसरों के साथ मिलकर काम करते हैं।
किशोर और युवा वयस्क, ऑनलाइन पर कितना अच्छा कर रहे हैं उसके बारे में अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए हमने Gen Z की डिजिटल कुशलता पर शोध किया है। छः देशों में किशोरों (13-17 वर्षीय), युवा वयस्क (18-24 वर्षीय) और किशोरों (13-19 वर्षीय) के माता-पिता का सर्वेक्षण: ऑस्ट्रेलिया, फ़्रांस, जर्मनी, भारत, ब्रिटेन और अमेरिका। अध्ययन ने एक डिजिटल कुशलता इंडेक्स (DWBI) का निर्माण किया: Gen Z की ऑनलाइन मनोवैज्ञानिक कुशलता की एक माप।

2022 के लिए DWBI रीडिंग
छः भौगोलिक स्थानों के लिए पहला डिजिटल कुशलता इंडेक्स, 62 पर स्थित है, जो कुछ हद तक 0 से 100 के पैमाने पर एक औसत रीडिंग है, जो न तो विशेष रूप से अनुकूल है और न ही विशेष रूप से चिंताजनक। देश के आधार पर, भारत ने 68 पर उच्चतम DWBI रीडिंग को पंजीकृत किया, और फ़्रांस और जर्मनी, छः देश के औसत से कम है, जिनमें से प्रत्येक 60 पर है। ऑस्ट्रेलिया का DWBI, 63 है; ब्रिटेन, 62 पर छः देश की रीडिंग के समान था, और संयुक्त राज्य अमेरिका 64 पर आया।
यह इंडेक्स, PERNA मॉडल का उपयोग करता है, जो एक मौजूदा शोध वाहन पर एक विविधता है, जिसमें पांच श्रेणियों में 20 भाव कथन शामिल हैं: कारात्मक भावना, संलग्नता, म्बन्ध, कारात्मक भावना और पलब्धि। उत्तरदाताओं को पिछले तीन महीनों में किसी भी डिवाइस या ऑनलाइन एप्लीकेशन (Snapchat के अलावा) पर अपने सभी ऑनलाइन अनुभवों को ध्यान में रखते हुए, 20 में से प्रत्येक कथन के साथ अपनी सहमति का स्तर बताने के लिए कहा गया था। (यह शोध 22 अप्रैल से 10 मई, 2022 तक किया गया था।) पांच में से प्रत्येक श्रेणी में एक कथन का उदाहरण नीचे दिया गया है। DWBI के सभी 20 भाव कथनों की पूरी सूची के लिए यह लिंक देखें।

सोशल मीडिया की भूमिका
20 भावना सम्बन्धी बयानों के आधार पर प्रत्येक उत्तरदाता के लिए DWBI स्कोर की गणना की गई थी। उनके स्कोर को चार DWBI समूहों में एकत्रित किया गया था: समृद्धशील (10%), संपन्नशील (43%), मध्यम (40%) और संघर्षरत (7%)। (विवरण के लिए नीचे देखें।) 



आश्चर्य की बात नहीं है, शोध से पता चला है कि Gen Z की डिजिटल कुशलता में सोशल मीडिया एक बड़ी भूमिका निभाता है, जिसमें तीन चौथाई से अधिक उत्तरदाता (78%) कहते हैं कि उनके जीवन की गुणवत्ता पर सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। Gen Z के युवा वयस्कों (71%) और महिलाओं (75%) की तुलना में किशोरों (84%) और पुरुषों (81%) के बीच यह विश्वास और भी मजबूत था। सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में अभिभावकों (73%) की राय, Gen Z के वयस्कों की राय से थोड़ी अधिक थी। समृद्धशील लोगों (95%) ने सोशल मीडिया को अपने जीवन में सकारात्मक प्रभाव के रूप में देखा, जबकि संघर्षरत लोगों (43%) ने कहा कि यह कम था। एक तिहाई से अधिक समृद्धशील लोग (36%) इस कथन से सहमत थे, "मैं सोशल मीडिया के बिना अपनी जिंदगी नहीं जी सकता," जबकि सिर्फ़ 18% संघर्षरत लोग ही इससे सहमत थे। विपरीत कथन के संबंध में वह प्रतिशत प्रभावी ढंग से उल्टा था, "सोशल मीडिया के बिना दुनिया एक बेहतर जगह होगी।" (समृद्धशील: 22%, संघर्षरत: 33%)।

अन्य मुख्य परिणाम
हमारे डिजिटल कुशलता शोध से अन्य रोचक निष्कर्ष प्राप्त हुए। नीचे कुछ हाइलाइट्स हैं। पूरी रिपोर्ट यहां देखी जा सकती है।
  • डिजिटल कुशलता, ऑनलाइन बातचीत की प्रकृति और गुणवत्ता पर अधिक और इस बात पर कम निर्भर करती है कि सोशल मीडिया पर कितना समय खर्च होता है।
  • व्यक्तिगत रूप से लक्षित जोखिम (जैसे, बदमाशी, यौन जोखिम) से कुशलता के साथ एक मजबूत सम्बन्ध का पता चलता है जबकि "सामान्यीकृत" जोखिम (जैसे, प्रतिरूपण, गलत जानकारी) का एक कमज़ोर सम्बन्ध होता है।
  • माता-पिता बड़े पैमाने पर अपनी किशोर संतानों की डिजिटल कुशलता के अनुरूप होते हैं। वास्तव में, जिन किशोरों के माता-पिता नियमित रूप से उनकी ऑनलाइन और सोशल मीडिया गतिविधियों पर नज़र रखते थे, उन किशोरों की डिजिटल कुशलता थोड़ी अधिक थी और उन्हें अपने माता-पिता से उच्च स्तर का विश्वास प्राप्त था। इसके विपरीत, जो माता-पिता अपनी किशोर संतानों के डिजिटल अनुभवों की नियमित जांच नहीं करते थे, वे अपनी किशोर संतानों के जोखिम संपर्क को कम करके (लगभग 20 अंकों तक) आंकते थे।
  • आश्चर्य की बात नहीं कि अधिक विशाल सहायता नेटवर्क वाले Gen Zers के ऑनलाइन पर समृद्धशील या संपन्नशील होने की संभावना अधिक है, और कम सहायता परिसंपत्ति वाले लोगों के, संघर्षरत या मध्यम होने की संभावना अधिक है। सहायता परिसंपत्तियों को मोटे तौर पर युवा व्यक्ति के जीवन में लोग - माता-पिता, देखभालकर्ता, शिक्षक, अन्य भरोसेमंद वयस्क या मित्र के रूप में परिभाषित किया गया था, जो उनकी परवाह करते हैं, उनकी बात सुनते हैं या मानते हैं कि वे सफल होंगे।

कृपया हमारी डिजिटल कुशलता इंडेक्स पर अतिरिक्त, देश विशिष्ट संसाधन नीचे देखें:

DWBI डेक - अंग्रेजी
DWBI डेक - फ़्रेंच
DWBI डेक - जर्मन

DWBI सारांश - डच
DWBI सारांश - अंग्रेजी
DWBI सारांश - फ़्रेंच
DWBI सारांश - जर्मन

DWBI इंफ़ोग्राफ़िक - ग्लोबल
DWBI इंफ़ोग्राफ़िक - ऑस्ट्रेलिया
DWBI इंफ़ोग्राफ़िक - फ़्रांस (FR)
DWBI इंफ़ोग्राफ़िक - जर्मनी (DE)
DWBI इंफ़ोग्राफ़िक - भारत
DWBI इंफ़ोग्राफ़िक - यूनाइटेड किंगडम
DWBI इंफ़ोग्राफ़िक - संयुक्त राज्य अमेरिका