गोपनीयता नीति

प्रभावी: 15 अगस्त 2023

Snap Inc. एक टेक्नोलॉजी कंपनी है। हमारे उत्पाद और सेवाएं — जिसमें Snapchat, Bitmoji, Spectacles, और अन्य हार्डवेयर, विज्ञापन, वाणिज्य और अन्य चीज़ें जो इस गोपनीयता नीति से जुड़ी हैं, शामिल हैं — अपने आप को व्यक्त करने, पल में जीने, दुनिया के बारे में जानने और एक साथ मज़े करने के तेज़ और मज़ेदार तरीके प्रदान करते हैं! 

जब आप इन सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो आप हमारे साथ कुछ जानकारी भी शेयर करते हैं। इसलिए हम कुछ मामलों में आगे रहना चाहते हैं जैसे हमारे द्वारा एकत्र की जाने वाली जानकारी, हम उसे कैसे उपयोग करते हैं, उसे कैसे शेयर किया जाता है, और आपके पास मौजूद नियंत्रण।

हमने इस गोपनीयता नीति को इस तरह लिखने की पूरी कोशिश की है जिसे समझना हमारे सभी यूजर्स के लिए आसान हो और कठिन भाषा और कानूनी वाक्यांशों से मुक्त हो। अगर आप बाद में कुछ देखना चाहते हैं, तो आप हमारे गोपनीयता केंद्र पर जाकर इसे देख सकते हैं। हमने इसे गोपनीयता प्रथाओं को सबसे अच्छी समझ प्रदान करने वाले सारांश के रूप में डिज़ाइन किया है। उदाहरण के लिए, उत्पाद के आधार पर हमारी गोपनीयता पेज में उत्पाद सम्बन्धी विशिष्ट जानकारी और सपोर्ट पेज के लिंक और साथ में कुछ टिप्स और ट्रिक्स भी दिए गए हैं। अभी भी सवाल हैं? हमसे संपर्क करें।

जानकारी, जो हम एकत्र करते हैं

हमारे द्वारा एकत्र की जाने वाली जानकारी की तीन बुनियादी श्रेणियां हैं:

  • जानकारी, जो आप प्रदान करते हैं।

  • वह जानकारी, जो आपके द्वारा हमारी सेवाओं का उपयोग करने पर हम प्राप्त करते हैं।

  • वह जानकारी, जो हम थर्ड पार्टी से प्राप्त करते हैं।

यहाँ इनमें से प्रत्येक श्रेणी को थोड़ा और विस्तार से बताया गया है।

जानकारी, जो आप प्रदान करते हैं

जब आप हमारी सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो जो जानकारी आप हमें प्रदान करते हैं, उसे हम एकत्र करते हैं. उदाहरण के लिए, हमारी कई सेवाओं के लिए आपको एक अकाउंट सेट अप करने की आवश्यकता होती है, इसलिए हमें आपके बारे में कुछ महत्वपूर्ण विवरण एकत्र करना पड़ेगा, जैसे आपका नाम, यूज़रनेम, पासवर्ड, ईमेल पता, फोन नंबर और जन्म तिथि। हम आपसे कुछ और अतिरिक्त जानकारी भी मांग सकते हैं जो हमारी सेवाओं पर सार्वजनिक रूप से दिखाई देगी, जैसे कि एक प्रोफ़ाइल चित्र या Bitmoji अवतार। और अगर आप उन नवीनतम स्नीकर की तरह, कुछ खरीदने के लिए हमारे वाणिज्य उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं, तो हम आपकी भुगतान जानकारी जैसे डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर और संबंधित अकाउंट जानकारी मांग सकते हैं।

बेशक, आप हमें हमारी सेवाओं जैसे Snaps और चैट, My AI के साथ बातचीत, स्पॉटलाइट सबमिशन, सार्वजनिक प्रोफाइल जानकारी, मेमोरीज़, इत्यादि के माध्यम से भेजी जाने वाली जानकारी भी प्रदान करेंगे। ध्यान रखें कि जिन यूज़र्स को आप Snaps, चैट या और कोई अन्य कंटेंट भेजते हैं, वे भी उस कंटेंट को सेव कर सकते हैं या ऐप के बाहर उसे कॉपी कर सकते हैं। इसलिए इंटरनेट पर जो सामान्‍य व्‍यवहार कुशलता लागू होती है, वही हमारी सेवाओं पर भी लागू होती है: ऐसा कोई मैसेज न भेजें या कंटेंट शेयर न करें, जिसे आप नहीं चाहते कि कोई उसे सेव या शेयर करे।

सपोर्ट से संपर्क करते समय या किसी दूसरे तरीके से हमसे बात करते समय, हम आपके द्वारा स्वेच्छा से या आपके प्रश्न के समाधान के लिए दी गई आवश्यक जानकारी को एकत्र करेंगे।

वह जानकारी, जो आपके द्वारा हमारी सेवाओं का उपयोग करने पर हम प्राप्त करते हैं

जब आप हमारी सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो हम जानकारी एकत्र करते हैं कि आपने इनमें से किन सेवाओं का उपयोग किया है और उनका कैसे उपयोग किया है। उदाहरण के लिए, हम जान सकते हैं कि आपने एक विशेष स्टोरी देखी है, स्पॉटलाइट पर बिल्ली का वीडियो देखा है, एक निश्चित अवधि तक एक विज्ञापन देखा है, Snap मैप पर खोजबीन की है, और कुछ Snaps भेजे हैं। हमारी सेवाओं का उपयोग करने पर हम जिस प्रकार की जानकारी एकत्र करते हैं, यहां उसका पूरा उल्लेख किया गया है:

  • उपयोग के बारे में जानकारी। हम अपनी सेवा के माध्यम से आपकी गतिविधि के बारे में जानकारी एकत्र करते हैं। उदाहरण के लिए, हम इस बारे में जानकारी एकत्र कर सकते हैं, जैसे:

    • आप हमारी सेवाओं के साथ कैसे संवाद करते हैं, जैसे आप कौन से फ़िल्टर या लेंस देखते हैं या Snaps पर लागू करते हैं, आप कौन सी स्टोरीज़ देखते हैं, आप Spectacles का उपयोग कर रहे हैं या नहीं, My AI के साथ आपके संवाद, या आपने कौन से खोज संबंधी प्रश्न सबमिट किए हैं।

    • आप अन्य Snap चैटर्स के साथ कैसे संचार करते हैं, जैसे उनके नाम, आपके संचार का समय और तारीख, आपके फ़्रेंड्स के साथ शेयर किए गए मैसेज की संख्या, आपने किन फ़्रेंड्स के साथ अधिकतर मैसेज शेयर किए, और मैसेज के साथ आपके संवाद (जैसे आप कब एक मैसेज खोलते हैं या हम पायें कि आपने एक स्क्रीनशॉट लिया हैं)।

  • कंटेंट की जानकारी। जब आप हमारी सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो आप कैमरा या क्रिएटिव टूल्स के साथ जुड़ सकते हैं, और स्टोरीज़, Snaps, इत्यादि सहित विभिन्न प्रकार का कंटेंट बना और शेयर कर सकते हैं। हम हमारी सेवाओं पर आपके द्वारा बनाई या प्रदान की जाने वाली कंटेंट, और कैमरा और क्रिएटिव टूल्स के साथ आपकी गतिविधि के बारे में जानकारी एकत्र करते हैं। कुछ कंटेंट के लिए, इसमें छवि, वीडियो और ऑडियो की कंटेंट पर आधारित जानकारी शामिल हो सकती है। उदाहरण के लिए, अगर आप एक स्पॉटलाइट Snap पोस्ट करते हैं जिसमें आप बास्केटबॉल खेल रहे हैं, तो हम आपको बास्केटबॉल के बारे में अन्य स्पॉटलाइट Snap दिखा सकते हैं। हम मेटाडेटा सहित ऐसी कंटेंट के बारे में अन्य जानकारी भी एकत्र कर सकते हैं — जो खुद उस कंटेंट के बारे में जानकारी होती है जैसे किस तारीख और समय को उसे पोस्ट किया गया था और उसे किसने देखा है। 

  • डिवाइस की जानकारी। हम आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले डिवाइस से तथा उनके बारे में जानकारी एकत्र करते हैं। उदाहरण के लिए, हम एकत्र कर सकते हैं:

    • आपके हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर के बारे में जानकारी, जैसे कि हार्डवेयर मॉडल, ऑपरेटिंग सिस्टम का वर्ज़न, डिवाइस मेमोरी, विज्ञापन पहचानकर्ता, विशिष्ट ऐप्लिकेशन पहचानकर्ता, इंस्टॉल किए गए ऐप, विशिष्ट डिवाइस पहचानकर्ता, डिवाइस के उपयोग का डेटा, ब्राउज़र प्रकार, स्थापित कीबोर्ड, भाषा, बैटरी का स्तर और समय ज़ोन;

    • डिवाइस सेंसर से जानकारी, जैसे कि एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप, कम्पास, माइक्रोफ़ोन और आपने जो भी हेडफ़ोन कनेक्ट किए हैं; और

    • आपके वायरलेस और मोबाइल नेटवर्क कनेक्शन के बारे में जानकारी, जैसे मोबाइल फ़ोन नंबर, सेवा प्रदाता, IP पता और सिग्नल की ताकत.

  • डिवाइस फ़ोनबुक। चूंकि हमारी सेवाएं, फ़्रेंड्स के साथ संचार से जुड़ी होती हैं, इसलिए हम — आपकी अनुमति से — आपके डिवाइस की फोनबुक से जानकारी एकत्र कर सकते हैं, जैसे आपके संपर्क और संबंधित जानकारी।

  • कैमरा, फ़ोटो, और ऑडियो। हमारी कई सेवाओं के लिए हमें आपके डिवाइस के कैमरा, फ़ोटो, और माइक्रोफ़ोन, से छवि तथा अन्य जानकारी एकत्र करनी पड़ती है। उदाहरण के लिए, आप अपने कैमरा रोल से तस्वीरें भेज या अपलोड नहीं कर पाएंगे, जब तक हम आपके कैमरा या फ़ोटो तक पहुंच प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

  • लोकेशन की जानकारी। जब आप हमारी सेवाओं का उपयोग करते है, तो हम आपकी लोकेशन के बारे में जानकारी एकत्र कर सकते हैं। आपकी अनुमति से, हम आपके सटीक लोकेशन की जानकारी भी एकत्र कर सकते हैं जिसमें GPS सिग्नल्स जैसे तरीके शामिल हैं।

  • कूकीज़ और अन्य टेक्नॉलोजी द्वारा एकत्र की गई जानकारी। अधिकांश ऑनलाइन सेवाओं और मोबाइल ऐप्लिकेशन की तरह, हम आपकी गतिविधि, ब्राउज़र और डिवाइस के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए कुकीज़ और अन्य टेक्नॉलजी, जैसे वेब बीकन, वेब स्टोरेज और अद्वितीय विज्ञापन पहचानकर्ता का उपयोग कर सकते हैं। जब आप हमारे किसी सहयोगी, जैसे विज्ञापन और वाणिज्य सुविधाओं के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं तो हम इन टेक्नॉलोजी का उपयोग जानकारी एकत्र करने के लिए भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, हम अन्य वेबसाइटों पर एकत्र की गई जानकारी का उपयोग कर सकते हैं ताकि वे आपको अधिक प्रासंगिक विज्ञापन दिखा सकें। अधिकांश वेब ब्राउज़र अपने मौलिक रूप में कुकीज़ को स्वीकार करने के लिए निर्मित किए गए हैं। यदि आप चाहते हैं, तो आप आमतौर पर अपने ब्राउज़र या डिवाइस पर सेटिंग के माध्यम से ब्राउज़र की कुकीज़ को हटा या अस्वीकार कर सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रहे कि कुकीज़ को हटाना या अस्वीकार करना हमारी सेवाओं की उपलब्धता और और कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। हम और हमारे साझेदार हमारी सेवाओं और आपकी पसंद पर कुकीज़ का उपयोग कैसे करते हैं, इस बारे में अधिक जानने के लिए कृपया हमारी कुकी नीति देखें।

  • लॉग की जानकारी। हम आपकी लॉग जानकारी भी एकत्र कर सकते हैं जब आप हमारी वेबसाइट का उपयोग करते हैं, जैसे:

    • आपने हमारी सेवाओं का उपयोग कैसे किया है, इसके बारे में जानकारी;

    • डिवाइस की जानकारी, जैसे आपके वेब ब्राउज़र का प्रकार और भाषा;

    • एक्सेस का समय;

    • देखे गए पेज;

    • IP पता;

    • कुकीज़ और अन्य टेक्नॉलोजी के साथ जुड़े हुए पहचानकर्ता, जो विशेष तरीके से आपकी डिवाइस या ब्राउज़र की पहचान कर सकते हैं; और

    • वह पेज, जो आपने हमारी वेबसाइट पर आने व उपयोग करने से पहले या बाद में देखे।

  • अन्य जानकारी, आपकी अनुमति से। जब आप हमारी सेवाओं के साथ संवाद करते हैं तब ऐसा भी हो सकता है कि हम अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए आपकी अनुमति मांगेंगे। उदाहरण के लिए, अगर आप हमारे मेड फ़ॉर मी पैनल में भाग लेना चाहते हैं या ऐसे न्याय-अधिकार क्षेत्र में रहते हैं जहां डेटा को संवेदनशील माना जाता है, तो हम आपकी अनुमति मांगेंगे और आपको Heads Up देंगे कि हम किस तरह का डेटा एकत्र कर रहे हैं जिसमें संवेदनशील डेटा, अगर कोई है, भी शामिल है। 

वह जानकारी, जो हम तीसरे पक्षों से प्राप्त करते हैं

हम आपके बारे में अन्य यूज़र्स, हमारे सहयोगियों और थर्ड पार्टी से जानकारी एकत्र कर सकते हैं। यहां कुछ उदाहरण दिए गए हैं:

  • अगर आप अपने Snapchat अकाउंट को अन्य सेवा (जैसे Bitmoji या थर्ड पार्टी के ऐप) से जोड़ते हैं, तो हम अन्य सेवा से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि आप उस सेवा का उपयोग कैसे करते हैं।

  • हम विज्ञापनदाताओं, ऐप डेवलपर, प्रकाशकों और अन्य थर्ड पार्टी से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम इस जानकारी का उपयोग विज्ञापन की सफलता को मापने या लक्षित करने के अन्‍य तरीकों के साथ कर सकते हैं। हम इस तरह के थर्ड-पार्टी डेटा का उपयोग कैसे करते हैं उस विषय में और ज़्यादा जानकारी आप हमारी सपोर्ट साइट पर प्राप्‍त कर सकते हैं।

  • अगर कोई अन्य यूज़र, अपनी संपर्क सूची अपलोड करता है, तो हम उस यूज़र की संपर्क सूची से आपके बारे में मिलने वाली जानकारी को हमारे द्वारा आपके बारे में एकत्र की गई अन्य जानकारी के साथ जोड़ सकते हैं।

  • अगर आप हमें अपनी संपर्क जानकारी प्रदान करते हैं, तो हम यह निर्धारित करने के लिए उस जानकारी और थर्ड पार्टियों से प्राप्त जानकारी का उपयोग कर सकते हैं ताकि हम जांच सकें कि क्या हम आपके साथ अन्य संदेश प्लैटफ़ॉर्म पर संवाद कर सकते हैं या नहीं। 

  • हम हमारी सेवा शर्तों और कम्युनिटी दिशानिर्देशों के संभावित उल्लंघन के बारे में थर्ड पार्टियों से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिनमें वेबसाइट प्रकाशक, सोशल नेटवर्क प्रदाता, कानून प्रवर्तन, और अन्य लोग भी शामिल हैं।

हम आपकी जानकारी का उपयोग कैसे करते हैं

हम एकत्र की गई जानकारी के साथ क्या करते हैं? विस्तृत जवाब के लिए, यहां जाएं। इसका संक्षिप्त उत्तर है: हम आपको ऐसे उत्पादों और सेवाओं का एक शानदार सेट देंगे जिन्हें हम लगातार बेहतर बनाते रहते हैं। हम निम्न तरीक़ों से ऐसा करते हैं:

  • अपने उत्पादों तथा सेवाओं को विकसित करना, संचालित करना, बेहतर बनाना, रखरखाव करना और सुरक्षित रखना।

  • हमारी सेवाओं और अन्य दोनों तरीके से आपके कंटेंट और सटीक लोकेशन जानकारी (फिर से, अगर आपने हमें सटीक लोकेशन जानकारी एकत्र करने की अनुमति दी है) के उपयोग के माध्यम से हमारी विज्ञापन सेवाएं, विज्ञापन टार्गेटिंग, और विज्ञापन मेज़रमेंट प्रदान करना, उन्हें व्यक्तिगत, और बेहतर बनाना। हम इसे करने के लिए डिवाइस पर थर्ड पार्टी ऐप और वेबसाइटों थर्ड-पार्टी के उपयोग के बारे में भी जानकारी स्टोर कर सकते हैं. और जानें। विज्ञापन पद्धतियों और अपने विकल्पों के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे आपकी जानकारी पर नियंत्रण खंड देखें।

  • अपने Snapchat अनुभव में संदर्भ जोड़ें, उदाहरण के लिए आपके लोकेशन पर आधारित खोजने योग्य लेबल्स (बेशक, यदि आपने हमें अपना सटीक लोकेशन एकत्र करने की अनुमति दी है) और अपने फ़ोटो या वीडियो के कंटेंट (उदाहरण के लिए, यदि आपकी फ़ोटो में एक कुत्ता है, तो इसे "कुत्ता" शब्द द्वारा मेमोरीज़ में खोजा जा सकता है) की मदद से आपकी मेमोरीज़ को टैग करके। 

  • हमारी सेवाओं को व्यक्तिगत बनाएं अन्य चीजों के आधार पर, जैसे फ़्रेंड्स को सुझाने, Snap मैप में सिफारिशें डालकर, प्रोफ़ाइल की जानकारी, या कैमियो स्टिकर्स लगाकर, Snap चैटर्स को Snapchat में एक दूसरे को ढूँढने में मदद करके, थर्ड-पार्टी ऐप और सेवाओं का आपस में संबद्ध करके, आपकी कंटेंट या गतिविधि के आधार पर आपकी रुचि का अनुमान लगाकर, या उन कंटेंट को अनुकूलित करके जो हम आपको दिखाते हैं जिसमें विज्ञापन भी शामिल हैं।

  • व्यक्तिकरण, विज्ञापन, ऑगमेंटेड रिएलिटी, निष्पक्षता और समावेशिता के लिए, और सेवा शर्तों के दुरुपयोग या अन्य उल्लंघन को रोकने के लिए, हमारे एल्गोरिदम और मशीन लर्निंग मॉडल को विकसित और बेहतर बनाना। 

  • Snap चैटर और सामान्य उपभोक्ता की रुचियों और प्रवृत्तियों को बेहतर ढंग से समझने के लिए अनुसंधान का संचालन करना, जिसमें हमारी सेवाओं का उपयोग किए जाने के तरीके भी शामिल हैं। 

  • अन्य मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म पर आपके साथ संवाद करने के लिए आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली जानकारी का उपयोग करना।

  • अपने उत्पादों तथा सेवाओं का बचाव और उनकी सुरक्षा को बढ़ाना।

  • आपकी पहचान सत्यापित करना और धोखाधड़ी या अन्य अनाधिकृत या गैर-कानूनी गतिविधियों से रक्षा करना।

  • अपनी सेवाओं और उनके साथ आपके अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए हमारे द्वारा कुकीज़ तथा अन्य टेक्नॉलजी से एकत्र की गई जानकारी का उपयोग करना।

  • हमारी सेवा की शर्तों और अन्य उपयोग नीतियों का उल्लंघन करने वाले आचरण को लागू करना, जांचना और रिपोर्ट करना, कानून प्रवर्तन के अनुरोधों का जवाब देना और कानूनी आवश्यकताओं का अनुपालन करना।

  • जहाँ अनुमति हो वहाँ आपको ईमेल, SMS या अन्य मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म द्वारा संचार भेजना। उदाहरण के लिए, हम सपोर्ट जांच का जवाब देने या आपको अपने उत्पादों, सेवाओं और हमें आपके लिए रुचिकर लगने वाले प्रोमोशनल ऑफर की जानकारी देने के लिए ईमेल, SMS, या अन्य मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म का उपयोग कर सकते हैं।

  • ट्रेंड तथा उपयोग को मॉनीटर करना और उसका विश्लेषण करना।

  • अगर आप Apple के TrueDepth कैमरा वाले Apple डिवाइस का उपयोग करते हैं, तो हम लेंस की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए Apple के TrueDepth कैमरा से मिलने वाली जानकारी का उपयोग कर सकते हैं। इस जानकारी का उपयोग वास्तविक समय में किया जाता है — हम अपने सर्वर पर इस जानकारी को स्टोर नहीं करते हैं ना ही इसे तीसरे पक्षों के साथ शेयर करते हैं।

हम जानकारी कैसे शेयर करते हैं

हम वह जानकारी क्यों शेयर करते हैं जिन्हें हम एकत्र करते हैं? अधिकतर ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि आप हमें ऐसा करने के लिए कहते हैं। कभी-कभी हम इसे इसलिए शेयर करते हैं क्योंकि ऐसा करना जरूरी होता है। हम निम्नलिखित तरीकों से आपके बारे में जानकारी शेयर कर सकते हैं:

  • अन्य Snapchatters के साथ। हम अन्य Snapchatters के साथ निम्नलिखित जानकारी साझा कर सकते हैं:

    • आपके बारे में जानकारी जैसे कि आपका यूज़रनेम, नाम और Bitmoji.

    • इन बातों की जानकारी कि आप हमारी सेवाओं और कंटेंट के साथ कैसे संवाद करते हैं जिनसे आप जुड़े हैं, जैसे आपका Snapchat "स्कोर", उन Snap चैटर्स के नाम जिनके आप फ़्रेंड्स हैं, आप Snapchat पर अपने फ़्रेंड्स के कितने करीब हैं, आप हाल में Snapchat पर सक्रिय रहे हैं या नहीं, आपका हालिया लोकेशन हिस्ट्री (यदि आप Snap मैप पर अपना सटीक लोकेशन शेयर करने का विकल्प चुनते हैं), और अन्य जानकारी, जो Snap चैटर्स को हमारी सेवाओं का उपयोग करने वाले अन्य लोगों के साथ आपके कनेक्शन को समझने में मदद करेगी। उदाहरण के लिए, क्योंकि यह साफ़ नहीं हो सकता है कि क्या कोई नया फ्रेंड रिक्वेस्ट किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किया गया है जिसके बारे में आप वास्तव में जानते हैं या नहीं, इसलिए हम यह शेयर कर सकते हैं कि क्या Snapchat पर आपके और उस अनुरोधकर्ता के एक समान Snapchat फ्रेंड्स हैं या उसी क्षेत्र में हैं।

    • डिवाइस के बारे में जानकारी, जैसे कि उसका ऑपरेटिंग सिस्टम और प्रकार जो आपको श्रेष्‍ठतम प्रारूप में चैट्स, Snaps और अन्य कंटेंट पाने में मदद करता है।

    • कोई भी ऐसी अतिरिक्त जानकारी, जो आप हमें शेयर करने के लिए निर्देशित करते हैं। उदाहरण के लिए, Snap आपकी जानकारी तब शेयर करेगा जब आप अपने Snapchat अकाउंट को किसी थर्ड-पार्टी ऐप से जोड़ते हैं, और अगर आप Snapchat से लेकर किसी थर्ड-पार्टी ऐप के साथ जानकारी या कंटेंट शेयर करते हैं।

    • सक्षम किए जाने पर, हम Snap मैप पर आपके चयनित फ़्रेंड्स के साथ आपका रियल टाइम सटीक लोकेशन शेयर करेंगे (लेकिन केवल उस अवधि तक जिसे आपने इसे शेयर करने के लिए चुना है)।

    • वह कंटेंट जिसे आप पोस्ट करते हैं या भेजते हैं। आपकी कंटेंट कितनी व्यापक रूप से शेयर की जाती है, यह आपकी व्यक्तिगत सेटिंग और आपके द्वारा उपयोग की जा रही सेवा के प्रकार पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, आपके द्वारा चुने जाने वाले केवल एक फ़्रेंड को एक Snap भेजा जा सकता है, लेकिन आपके स्टोरी Snaps को ऐसे किसी Snap चैटर द्वारा देखा जा सकता है, जिसे आप आपकी स्टोरी देखने की अनुमति देते हैं।

  • सभी Snap चैटर्स, हमारे बिज़नेस पार्टनर्स, और आम जनता के साथ। हम निम्नलिखित जानकारी सभी Snap चैटर्स के साथ-साथ हमारे व्यापार सहयोगियों और आम जनता के साथ शेयर कर सकते हैं:

    • सार्वजनिक जानकारी जैसे कि आपका नाम, यूज़रनेम, प्रोफ़ाइल पिक्चर, Bitmoji, Snap कोड, और सार्वजनिक प्रोफाइल।

    • सार्वजनिक सामग्री जैसे कि आपके हाइलाइट्स, कस्टम स्टिकर्स, लेंस, स्टोरी सबमिशन जो हर किसी के द्वारा देखने के लिए सेट किए गए हैं, और कोई भी कंटेंट जैसे कि स्पॉटलाइट, Snap मैप और अन्य क्राउड-सोर्सड सेवाओं से प्राप्त जिन्हें आप एक अंतर्निहित सार्वजनिक सेवा में सबमिट करते हैं। इस कंटेंट को जनता द्वारा हमारी सेवाओं पर, तथा उनके बाहर दोनों से देखा और शेयर किया जा सकता है जिसमें खोज परिणाम, वेबसाइट, ऐप और ऑनलाइन तथा ऑफलाइन प्रसारण के माध्यम शामिल हैं।

  • थर्ड पार्टी के साथ। हम थर्ड पार्टी के साथ जानकारी को निम्न तरीकों से शेयर करें:

    • हमारी ओर से सेवा प्रदान करने वाले सेवा प्रदाताओं के साथ हम आपके बारे में जानकारी शेयर कर सकते हैं, जिसमें भुगतान की सेवा देना, विज्ञापनों के प्रदर्शन को मापना, उन्‍हें श्रेष्‍ठतम प्रदर्शन के लिए अनुकूलित करना और अधिक प्रासंगिक करना शामिल है और जिसमें अन्य थर्ड पार्टी की वेबसाइट और ऐप सम्मिलित हैंं।

    • हम उन व्यापार साझेदारों के साथ आपके बारे में जानकारी शेयर कर सकते हैं जो हमारी सेवाओं पर उनकी सेवाएं और कार्यक्षमता प्रदान करते हैं। हमारी सेवाओं पर थर्ड पार्टी द्वारा एकत्र की गई जानकारी के बारे में अधिक जानने के लिए, हमारी सपोर्ट साइट देखें।

    • हम अपने आप को और दूसरों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए आपकी जानकारी, जैसे आपके डिवाइस और उसके उपयोग, शेयर कर सकते हैं।

    • हम कानूनी, रक्षा और सुरक्षा कारणों से आपके बारे में जानकारी शेयर कर सकते हैं। हम आपके बारे में जानकारी तब शेयर कर सकते हैं जब हम यह मानते हैं कि जानकारी को निम्न कारणों से शेयर करने की आवश्यकता है:

      • किसी भी वैध कानूनी प्रक्रिया, सरकारी अनुरोध, या लागू कानून, नियम, या विनियमन का पालन करने के लिए।

      • संभावित सेवा की शर्तों और सामुदायिक दिशानिर्देशों के उल्लंघन की जांच, उपाय या प्रवर्तन।

      • अपने, अपने यूज़र और अन्यों के अधिकारों, प्रॉपर्टी और सुरक्षा को संरक्षित करने के लिए।

      • किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या सुरक्षा संबंधी समस्याओं की पहचान करने और उनका समाधान करने के लिए।

    • हम विलय या अभिग्रहण के हिस्से के रूप में आपके बारे में जानकारी शेयर कर सकते हैं। यदि Snap Inc. किसी विलय, परिसंपत्ति की बिक्री, वित्तपोषण, दिवलियापन या किसी अन्य कंपनी के हमारे व्यापार के सभी या कुछ हिस्से के खरीदे जाने में भागीदार होता है, तो हम लेनदेन खत्‍म होने से पहले और उसके बाद तक उस कंपनी के साथ आपकी जानकारी शेयर कर सकते हैं।

  • गैर-व्यक्तिगत जानकारी हम समेकित, गैर-व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य या गैर-पहचान योग्य जानकारी को हमें सेवाएं देने वाली या बिज़नेस उद्देश्यों के लिए सेवाएं देनी वाली थर्ड पार्टी के साथ शेयर कर सकते हैं।

थर्ड पार्टी कंटेंट और इंटीग्रेशन

हमारी सेवाओं में थर्ड-पार्टी के कंटेंट और इंटीग्रेशन हो सकते हैं। उदाहरणों में, स्कैन परिणाम प्रदान करने के लिए, लेंस में थर्ड-पार्टी के इंटीग्रेशन, कैमरा एडिटिंग टूल्स, और थर्ड-पार्टी डेवलपर इंटीग्रेशन शामिल हैं। इन इंटीग्रेशन के माध्यम से, आप थर्ड पार्टी के साथ-साथ Snap को जानकारी प्रदान कर रहे होंगे। हम इस बात के लिए जिम्मेदार नहीं हैं कि वे थर्ड पार्टी आपकी जानकारी कैसे एकत्र करती हैंं या उनका किस तरह उपयोग करती है। हमेशा की तरह, हम आपको हर थर्ड पार्टी की सेवा की गोपनीयता नीतियों की समीक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जिनकी भी सेवा पर आप जाते हैं या जिनका आप उपयोग करते हैं, जिसमें वे थर्ड पार्टी भी शामिल हैं जिनके साथ आप हमारी सेवाओं के माध्यम से सहभागिता करते हैं। आप यहां Snapchat में थर्ड पार्टी की सेवाओं के बारे में और अधिक जान सकते हैं।

हम आपकी जानकारी को कब तक रखते हैं

Snapchat आपको फ़ोटो खींच यह देखने देता है कि किसी एक पल में जीना किसे कहते हैं। Snapchat में भेजे गए अधिकांश संदेश — जैसे Snap और चैट — हमारी तरफ से, सर्वर से डिफ़ॉल्ट रूप से स्वतः ही डिलीट किए जाएंगे, जब हम पायेंगे कि वे सभी प्राप्तकर्ताओं द्वारा खोले गए हैं या उनकी समयसीमा समाप्त हो गई है, जब तक आपने अपनी डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स बदली नहीं हैं या कुछ सेव करने का निर्णय नहीं लिया है। अन्य कंटेंट जैसे स्टोरी पोस्ट इससे अधिक समय तक संग्रहित किए जाते हैं। हम विभिन्न प्रकार की सामग्री को कब तक स्टोर करते हैं इस बारे में नवीनतम जानकारी के लिए हमारी सपोर्ट साइट पर जाएं।

हम अन्य जानकारियों को अधिक लंबे समय तक स्टोर करते हैं। उदाहरण के लिए: उदाहरण के लिए:

  • स्टोर करते हैं - जैसे कि आपक नाम, फ़ोन फोन नंबर और ईमेल पता और दोस्तों फ़्रेंड्स की सूची तब तब तक आप उन्हें डिलीट करें जब तक आप हमें डिलीट करने के लिए नहीं कहते हैं।

  • हम विभिन्न अवधियों के लिए लोकेशन की जानकारी इस आधार पर एकत्र करते हैं, कि यह कितनी सटीक है और आप किन सेवाओं का उपयोग करते हैं। यदि लोकेशन की जानकारी एक Snap से जुड़ी है - जैसे कि मेमोरीज़ में सेव किए गए या Snap मैप या स्पॉटलाइट पर पोस्ट किया गया - हम उस लोकेशन को तब तक बनाए रखेंगे जब तक हम Snap को स्टोर करते हैं। प्रो टिप: आप डेटा को डाउनलोड करके आपके बारे में बनाए रखने वाले लोकेशन डेटा को देख सकते हैं।

यदि आप कभी Snapchat का उपयोग बंद करने का निर्णय लेते हैं, तो आप हमें अपना अकाउंट डिलीट करने के लिए कह सकते हैं। आपके थोड़े समय तक निष्क्रिय रहने पर हम आपकी एकत्र की गई अधिकांश जानकारी डिलीट कर देते हैं!

ध्यान रहे कि जबकि हमारे सिस्टम कंटेंट डिलीट करने की विधियों को स्वचालित रूप से पूरा करने के लिए बनाए गए हैं, हम यह वादा नहीं कर सकते कि एक विशिष्ट समयावधि के भीतर कंटेंट डिलीट करने का काम पूरा होगा। आपके डेटा को स्टोर करने के लिए कानूनी ज़रूरतें हो सकती हैं और हमें उस कंटेंट को संरक्षित करने के लिए मान्य कानूनी प्रक्रिया पाने पर डिलीट करने की प्रथाओं को निलंबित करने की आवश्यकता हो सकती है, अगर हमें दुर्व्यवहार या सेवा उल्लंघन की अन्य शर्तों की रिपोर्ट प्राप्त होती है, या यदि आपके अकाउंट या आपके द्वारा निर्मित कंटेंट या दूसरे यूज़र्स के साथ बनाए गए कंटेंट को दुर्व्यवहार या सेवा उल्लंघन करने के लिए अन्य लोगों द्वारा या हमारी स्वचालित प्रणालियों द्वारा चिन्हित किया जाता है। अंत में, हम कुछ विशेष जानकारी को एक सीमित अवधि या कानूनी आवश्यकताओं के अनुसार बैकअप में भी रख सकते हैं।

अपनी जानकारी पर नियंत्रण

हम चाहते हैं कि आप अपनी जानकारी पर नियंत्रण रखें, इसलिए हम आपको निम्नलिखित टूल्‍स प्रदान करते हैं।

  • ऐक्सेस, सुधार, और पोर्टेबिलिटी। आप अपनी अधिकांश मूल अकाउंट जानकारी को हमारे ऐप पर एक्सेस और एडिट कर सकते हैं। आप मेरा डेटा डाउनलोड करें का उपयोग उस जानकारी की एक कॉपी प्राप्त करने के लिए भी कर सकते हैं जो हमारे ऐप पर पोर्टेबल फॉर्मेट में उपलब्ध नहीं है, इसलिए आप जहाँ भी चाहें उसे ले जा सकते हैं या संग्रहित कर सकते हैं। क्योंकि आपकी गोपनीयता हमारे लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए हम आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी ऐक्सेस या अपडेट करने से पहले आपकी पहचान सत्यापित करने या अतिरिक्त जानकारी प्रदान करने के लिए कह सकते हैं। हम कई कारणों से आपकी व्यक्तिगत जानकारी ऐक्सेस या अपडेट करने के आपके अनुरोध को भी अस्वीकार कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, यह अनुरोध अन्य यूज़र्स की गोपनीयता को जोखिम में डालता है या गैर-कानूनी है।

  • अनुमतियों को रद्द करना। अधिकतर मामलों में, यदि आप हमें अपनी जानकारी का उपयोग करने देते हैं, तो आप केवल अपने ऐप या आपकी डिवाइस पर सेटिंग्स में परिवर्तन कर अपनी दी गई अनुमति को वापस ले सकते हैं। बेशक, यदि आप ऐसा करते हैं, तो कुछ सेवाओं की कार्य करने की पूरी क्षमता में कमी हो सकती है। SMS या अन्य मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म द्वारा भेजे गए प्रोमोशनल ईमेल और संदेशों के लिए, आप अनसब्स्क्राइब लिंक या प्रदान किए गए अनुसार इसी तरह के तंत्र पर क्लिक करके इससे ऑप्ट आउट कर सकते हैं।

  • डिलीट करना। जबकि हमें उम्मीद है कि आप आजीवन Snap चैटर बने रहेंगे, यदि किसी कारण से आप कभी भी अपना अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं, तो बस यहां जाएं और जानें कि यह कैसे करते हैं। आप ऐप पर कुछ जानकारी डिलीट भी कर सकते हैं, जैसे कि मेमोरीज़ में सेव किए गए फ़ोटो, My AI के साथ आपकी बातचीत, स्पॉटलाइट सब्मिशन, और खोज हिस्ट्री।

  • विज्ञापन प्राथमिकताएँ। हम आपको वह विज्ञापन दिखाने की कोशिश करते हैं, जो हमें लगता है कि आपकी रुचियों के लिए प्रासंगिक होंगे। अगर आप इन विज्ञापनों का चयन करने के लिए हमारे और हमारे विज्ञापन साझेदारों द्वारा उपयोग की जाने वाली जानकारी को संशोधित करना चाहते हैं, तो आप अपनी ऐप में ऐसा कर सकते हैं। अधिक जानने के लिए यहां जाएं।

  • ट्रैकिंग। iOS 14.5 या उससे अधिक हाल के संस्करण वाले डिवाइस चलाने वाले यूज़र्स के लिए, कुछ विशिष्ट आवश्यकताएं लागू होती हैं। हमने उन्हें यहां स्पष्ट किया है। 

  • अन्य Snapchatters के साथ संचार करना। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कि यह नियंत्रण आपके पास रहे कि आप किसके साथ संवाद करते हैं। इसलिए हमने सेटिंग में कई टूल बनाए हैं, जो आपको अन्य चीजों के अलावा इस बात का भी संकेत देते हैं कि आप अपनी स्टोरीज़ किसे दिखाना चाहते हैं, आप सिर्फ अपने फ़्रेंड्स से Snaps प्राप्त करना चाहते हैं या अपने फ़्रेंड्स और संपर्क से, या सभी Snap चैटर्स से, और आपको यह भी चुनने का विकल्प है कि क्या आप किसी अन्य Snap चैटर को फिर से आपसे संपर्क करने से ब्लॉक करना चाहते हैं। अधिक जानने के लिए यहां जाएं।

अंतरराष्ट्रीय डेटा हस्तांतरण

हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को एकत्र कर सकते हैं, उसे ट्रांसफ़र कर सकते हैं और उसे यूनाइटेड स्टेटस तथा जहां आप रहते हैं उसके बाहर किसी अन्य देशों में स्टोर तथा प्रोसेस कर सकते हैं। जब भी हम आपके निवास स्थान के बाहर की जानकारी शेयर करते हैं, जब हमें कानूनी रूप से ऐसा करने की आवश्यकता होती है, तो हम यह सुनिश्चित करते हैं कि एक पर्याप्त स्थानांतरण तंत्र स्थापित किया गया है। हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि जिन थर्ड पार्टियों के साथ हम जानकारी शेयर करते हैं उनके पास भी एक पर्याप्त स्थानांतरण तंत्र है। किन किन थर्ड पार्टी की श्रेणियों के साथ हम आपकी जानकारी शेयर करते हैं, उस पर और अधिक जानकारी आप यहां से ले सकते हैं।

राज्य और क्षेत्र की विशिष्ट जानकारी

आपके राज्य या क्षेत्र में गोपनीयता के विशिष्ट अधिकार हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, यूनाइटेड स्टेट में, कैलिफोर्निया और अन्य राज्यों के निवासियों के विशिष्ट गोपनीयता अधिकार हैं। यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (EEA), यूनाइटेड किंगडम (UK), ब्राजील, कोरिया गणराज्य और अन्य न्यायालयों में Snap चैटर्स के पास विशिष्ट अधिकार भी हैं। हम यहां राज्य और क्षेत्र के विशिष्ट प्रकटन के बारे में अद्यतन अवलोकन रखते हैं।

हमारी ऑडिएंस

हमारी सेवाएं उनके लिए नहीं है — और हम उन्हें निर्देशित नहीं करते हैं — जिनकी उम्र 13 वर्ष से कम है। और इसीलिए हम 13 साल से कम उम्र के लोगों से जानबूझकर व्यक्तिगत जानकारी नहीं लेते हैं। इसके अलावा, हम 18 से कम उम्र के यूज़र्स की कुछ जानकारी एकत्र करने, उपयोग करने और स्टोर करने के तरीकों को सीमित कर सकते हैं। कुछ मामलों में, इसका मतलब है कि हम इन यूज़र्स को कुछ कार्यक्षमता प्रदान करने में असमर्थ होंगे।

गोपनीयता नीति सम्बन्धी अपडेट्स

हम इस गोपनीयता नीति को समय-समय पर बदल सकते हैं। लेकिन जब हम ऐसा करेंगे, तो हम आपको किसी-न-किसी तरीके से बताएंगे। कभी-कभी, हम आपको गोपनीयता नीति के शीर्ष पर तारीख को संशोधित कर यह जानकारी देंगे, जो हमारी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। बाकी समय पर, हम आपको अतिरिक्त नोटिस प्रदान कर सकते हैं (जैसे हमारी वेबसाइटों के होमपेज पर एक बयान जोड़ना या ऐप अधिसूचना द्वारा आपको नोटिस प्रदान करना)।